भारतीय टीम को कोलंबिया के खिलाफ मैच में भी हार का सामना करना पड़ा (फाइल फोटो)
- कोलंबिया टीम के लिए दोनों गोल पेनालोसा ने दागे
- भारत के लिए एकमात्र गोल 81वें मिनट में जैकसन ने किया
- भारतीय टीम को घाना के खिलाफ खेलना है अगला मैच
नई दिल्ली:
पेनालोसा की ओर से किए गए दो गोलों की बदौलत कोलंबिया ने आज यहां फीफा अंडर17 वर्ल्डकप के संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम को 2-1 से हरा दिया. भारतीय टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है. इससे पहले टीम को प्रारंभिक मुकाबले में अमेरिका से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय टीम ने आज अपने पहले मैच की तुलना में बेहतरीन खेल दिखाया. टीम ने गोल करने के कुछ अच्छे मौके भी बनाए. 81वें मिनट में जैकसन के गोल की बदौलत भारतीय टीम स्कोर 1-1 से बराबर करने में भी सफल हो गई थी लेकिन पेनालोसा ने 83वें मिनट में गोल करते हुए कोलंबिया को 2-1 से जीत दिला दी. वैसे, आज का मैच हारने के बावजूद भारतीय टीम अपने प्रदर्शन से दिल जीतने में सफल रही. भारत के जैकसन इतिहास रहते हुए फीफा वर्ल्डकप में देश की ओर से पहला गोल बनाने वाले खिलाड़ी बने.
शुरुआती 10 मिनट के खेल में गेंद पर ज्यादातर समय कोलंबियाई टीम का कब्जा रहा. भारतीय खिलाड़ी उसके आक्रमण को विफल करने में पूरा जोर लगा रहे थे. इस दौरान गेंद बमुश्किल ही भारतीय टीम के पास रही. इसके बाद भारतीय टीम ने धीरे-धीरे विपक्षी टीम पर दबाव बनाया. 15वें मिनट में निनतोई और बोरिस ने भारत के लिए अच्छा मूव बनाया लेकिन अभिजीत गोल करने से चूक गए. उनके सामने केवल गोलकीपर था, लेकिन वे गेंद को गोलपोस्ट पर मार बैठे.भारतीय टीम ने इसके बाद भी कुछ आक्रमण बोले, लेकिन इनमें पैनेपन का अभाव दिखा.कोलंबिया के लिए ये हमले खतरा नहीं बन पाए. इसके बावजूद पहले मैच में तुलना में भारतीय टीम आज यहां कुछ रंग में नजर आई.पहले हाफ के आखिरी क्षण में धीरज ने कोलंबिया के बेहतरीन आक्रमण को विफल कर दिया. पहले हाफ में दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं.
मैच के दूसरे हाफ में कोलंबिया ने शुरुआत से ही आक्रमण पर ध्यान केंद्रित किया. टीम को इसका फायदा भी मिला जब पेनालोस ने 49वें मिनट में गोल करते हुए कोलंबिया को 1-0 की बढ़त दिला दी. पेनालोसा को बॉक्स के पास दाएं छोर पर बॉल मिली और उन्होंने बाएं पैर से प्रहार करते हुए इसे गोल में पहुंचा दिया. भारतीय गोलकीपर धीरज को इस पर बचाव का कोई मौका नहीं मिला.भारत के लिहाज से संतोष की बात यह रही कि उसने आज जबर्दस्त जुझारू क्षमता का परिचय दिया. टीम ने अभिजीत और बोरिस की अगुवाई ने कुछ अच्छे मौके बनाए. भारत के लिए बराबरी का गोल खेल के 81वें मिनट में मिडफील्डर जैकसन थोनाओजाम ने बनाया. जैकसन इस तरह इतिहास रचते हुए फीफा वर्ल्डकप में भारत की ओर से पहला गोल करने वाले खिलाड़ी बने. बहरहाल, उनके इस गोल का जश्न भारतीय टीम अभी ठीक से मना भी नहीं पाई थी कि 83वें मिनट में पेनालोसा ने मैच का अपना दूसरा गोल दागते हुए कोलंबियाई टीम को फिर 2-1 की बढ़त दिला दी. यह बढ़त मैच के अंत तक कायम रही.आज की इस हार के साथ ही भारतीय टीम का शुरुआती दौर से ही टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय हो गया है.
यह भी पढ़ें : इब्राहिम के गोल ने घाना को दिलाई कोलंबिया पर जीत
टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित दुनियाभर की 24 दिग्गज टीमें भाग ले रही हैं . 23 दिन तक चलने वाले अंडर 17 वर्ल्डकप में इन टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है. इसके मैच नई दिल्ली, नवी मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी और कोलकाता में खेले जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : किसान पिता और मछली बेचने वाली मां का बेटा अमरजीत है भारतीय टीम का कप्तान
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने ओलिंपिक का गोल्ड जीता
राउंड ऑफ मुकाबले 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक खेला जाएंगे. जिसके बाद क्वार्टर फाइनल होंगे,जो 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को खेला जाएगा.

The boys are out. National anthem time at the JLN Stadium #BackTheBlue #FIFAU17WC #INDvCOL pic.twitter.com/elkO2UFTuh
— Indian Football Team (@IndianFootball) October 9, 2017
यह भी पढ़ें : इब्राहिम के गोल ने घाना को दिलाई कोलंबिया पर जीत
टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित दुनियाभर की 24 दिग्गज टीमें भाग ले रही हैं . 23 दिन तक चलने वाले अंडर 17 वर्ल्डकप में इन टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है. इसके मैच नई दिल्ली, नवी मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी और कोलकाता में खेले जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : किसान पिता और मछली बेचने वाली मां का बेटा अमरजीत है भारतीय टीम का कप्तान
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने ओलिंपिक का गोल्ड जीता
राउंड ऑफ मुकाबले 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक खेला जाएंगे. जिसके बाद क्वार्टर फाइनल होंगे,जो 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को खेला जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
FIFA U17 World Cup, Indian Team, Columbia