विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2016

यूरो 2016 : यूक्रेन के खिलाफ जर्मनी के श्वेन्स्टाइगर का दिखा जादू, पोलैंड और क्रोएशिया भी जीते

यूरो 2016 : यूक्रेन के खिलाफ जर्मनी के श्वेन्स्टाइगर का दिखा जादू, पोलैंड और क्रोएशिया भी जीते
जर्मनी ने यूक्रेन के ख्‍ािलाफ मैच में 2-0 से जीत हासिल की।
यूरो कप 2016 में हुए मुकाबले में जर्मनी ने कड़े मुकाबले में यूक्रेन को और पोलैंड ने नॉर्दर्न आयरलैंड को पराजित किया। एक अन्‍य मैच में क्रोएशिया ने तुर्की को पराजित किया।

जर्मनी बनाम यूक्रेन
यूरो 2016 में वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने ग्रुप सी के मैच में यूक्रेन को एक कड़े मुकाबले में 2-0 से हरा दिया। जर्मनी के शकोद्रन मुस्तफ़ी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल किया और 19वें मिनट में ही जर्मनी को 1-0 की बढ़त मिल गई। इसके बाद मेन्युअल नोअर ने दिखाया कि वो क्यों बेस्ट गोलकीपर हैं। फिर समी खदीरा की तरफ़ से कुछ अच्छे अटैक देखने को मिले। फिर अंतिम पलों में जर्मनी के स्टार खिलाड़ी बेस्चियन श्वेन्स्टाइगर ने शानदार गोल किया और कड़े मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने यूक्रेन को हरा दिया।

पोलैंड बनाम नॉर्दर्न आयरलैंड
पिछले यूरो कप की मेज़बानी करते हुए पोलैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। नॉर्दर्न आयरलैंड के खिलाफ़ 31वें मिनट में पोलैंड के पास एक मौका ज़रूर था। लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। 1986 के बाद अपना पहला अहम टूर्नामेंट खेल रही नॉर्दर्न आयरलैंड की टीम ने हाफ़ टाइम तक स्कोर 0-0 पर ही रखा। पिछले दो यूरो कप में पोलैंड एक भी मैच नहीं जीत सका लेकिन इस बार इस इतिहास को 51वें मिनट में आर्काडियस मिलिक के इस गोल ने बदल दिया। पोलैंड ने 1-0 से मैच जीता।

तुर्की बनाम क्रोएशिया
ग्रुप डी के इस मैच में क्रोएशिया ने तुर्की के खिलाफ़ शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। तुर्की भी पीछे नहीं रहा। उसने भी निरंतर अटैक कायम रखा लेकिन गोल दोनो टीमों में से किसी को नसीब नहीं हुआ। रियाल मैड्रिड के लूका मोड्रिच ने 41वें मिनट में क्रोएशिया का खाता खोला। क्रोएशिया ने इसके बाद भी कुछ अच्छी कोशिशें जारी रखी। अंत में मैच 1-0 से क्रोएशिया के नाम रहा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूरो कप 2016, जर्मनी, यूक्रेन, पोलैंड, नॉर्दर्न आयरलैंड, क्रोएशिया, तुर्की, Euro 2016, Germany, Ukrain, Poland, Northern Ireland, Croatia, Turkey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com