विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2016

यूरो 2016 : अंतिम 16 में पहुंची इंग्लैंड, नॉकआउट में पुर्तगाल से हो सकती है टक्कर

यूरो 2016 : अंतिम 16 में पहुंची इंग्लैंड, नॉकआउट में पुर्तगाल से हो सकती है टक्कर
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: यूरो कप 2016 के ग्रुप बी के एक अहम मैच में इंग्लैंड और स्लोवाकिया का मुकाबला हुआ। इंग्लैंड को जरूरत जीत की थी। अपने ग्रुप में टॉप करते हुए क्वालिफ़ाई करने के लिए शुरुआत से अंत तक इंग्लैंड के पास मौकों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन अंत में दोनो टीमें गोल करने में नाकाम रही और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस ड्रॉ के साथ इंग्लैंड की टीम ने ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर रहकर नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई किया।

स्टैंड में प्रिंस विलियम्स भी दर्शकों में शामिल थे। तो इंग्लैंड के मैनेजर रॉय हॉजसन ने वेल्स से खिलाफ़ मिली जीत के बाद टीम में 6 बदलाव किए। 17वें मिनट में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जेमी वार्डी को मौका मिला और वो गोल करने के बेहद करीब पहुंचे। इसके बाद 33वें मिनट में ललाना की कोशिश को कीपर ने सफल नहीं होने दिया। पहली बार यूरोपियन चैंपियनशिप खेल रही स्लोवाकिया की टीम 53वें मिनट में जो हार्ट और क्रिस स्मॉलिंग की गलती का फ़ायदा उठाने में असफल रही।

स्लोवाकिया को भी अगले दौर में जाने के लिए जीत की जरूरत थी। 61वें मिनट में इंग्लैंड एक बार फिर गोल करने के बेहद करीब पहुंची। इंग्लैंड को बहुत से मौके मिले, लेकिन वो उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। इंग्लैंड ने गोल पर 27 शॉट्स लगाए, जिसमें 5 टार्गेट पर रहे और 8 ऑफ़ टार्गेट रहे और 14 ब्लॉक किए गए। वहीं, स्लोवाकिया ने महज 2 शॉट्स लगाए और दोनो वाइड रहे। इंग्लैंड ग्रुप बी में नंबर 2 पर रहकर अंतिम 16 में पहुंची जहां उनकी टक्कर पुर्तगाल जैसी टीम के साथ हो सकती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंग्लैंड, नॉकआउट, पुर्तगाल, यूरो 2016, England, Knock Out, Portugal, Euro 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com