विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2012

जीव का दुबई क्लासिक में अच्छा प्रदर्शन

जीव सिंह ने ओमेगा दुबई डिजर्ट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन दुबई में कोई बोगी नहीं की और पांच अंडर 67 का कार्ड बनाकर खुद को चोटी के दस खिलाड़ियों में शामिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: जीव मिल्खा सिंह ने ओमेगा दुबई डिजर्ट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन गुरुवार को दुबई में कोई बोगी नहीं की और पांच अंडर 67 का कार्ड बनाकर खुद को चोटी के दस खिलाड़ियों में शामिल किया।

जीव 14वीं बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे और यहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2001 में रहा था। तब वह संयुक्त छठे स्थान पर रहे थे। जीव पहले दिन के बाद संयुक्त दसवें स्थान पर चल रहे हैं। भारत के अन्य गोल्फर एसएसपी चौरसिया ने दो अंडर 70 का कार्ड बनाया और वह संयुक्त 25वें स्थान पर हैं।

स्पेन के राफेल काबरेरा बेलो ने गोल्फ के लिए उपयुक्त परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए दो शाट की बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले 60 का कार्ड बना चुके काबरेरा बेलो ने आज 63 का कार्ड बनाया। एक पहले 11 होल में उन्होंने नौ बर्डी बनायी थी तथा उन्हें 59 पर पहुंचने के लिये चार बर्डी की जरूरत थी लेकिन उन्होंने बोगी नहीं करने पर ध्यान दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeev Milkha Singh, Golf, Dubai Classic, जीव मिल्खा सिंह, गोल्फ, दुबई क्लासिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com