प्रतीकात्मक फोटो
- मुकाबला एकतरफा तरीके से 3-1 से जीता
- स्पेन के रूईज, गोमेज और टोरेस ने किए गोल
- ईरान का एकमात्र गोल करीमी ने दागा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोच्चि:
यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए आज यहां फीफा अंडर17 वर्ल्डकप में ईरान को 3-1 से हरा दिया. इस जीत के सहारे टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला अफ्रीकी चैंपियन माली से होगा. स्पेन की तरफ से अबेल रूईज (13वें मिनट), सर्जियो गोमेज (60वें) और फेरान टोरेस (67वें मिनट) ने गोल किये जबकि इससे पहले एक भी मैच नहीं गंवाने वाले ईरान के लिए एकमात्र गोल सईद करीमी (69वें मिनट) ने किया. यूरोपीय टीम ने मैच में शुरू से ही दबदबा बना दिया था और अभी ईरान की टीम उसका खेल समझ पाती कि कप्तान रूईज ने रिबाउंड पर ईरानी गोलकीपर अली गुलाम जादेह को छकाकर गोल दाग दिया. स्पेन की टीम जल्द ही अपनी बढ़त दोगुनी कर सकती थी लेकिन ईरानी गोलकीपर ने सीजर गेलबर्ट के शॉट को बड़ी खूबसूरती से बचा दिया. ईरानी टीम ने दूसरे हाफ में वापसी के कुछ प्रयास किए लेकिन गोमेज ने 60वें मिनट में टोरेस के पास पर लंबी दूरी से करारा शॉट जमाकर स्पेन को 2-0 से आगे कर दिया. टोरेस ने इसके बाद गोल स्कोरर में अपना नाम भी लिखवाया. उन्होंने मोहम्मद मोकिलस के क्रास पर यह गोल किया.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्ड
ईरान ने हालांकि हार नहीं मानी और वापसी के प्रयास जारी रखे. उसने जवाबी हमला किया और करीमी ने इसका फायदा उठाकर गोल भी दागा लेकिन आखिर में इससे हार का अंतर ही कम हो पाया. स्पेन और माली के बीच सेमीफाइनल बुधवार को नवी मुंबई में खेला जाएगा. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं