विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2011

दिलशान बने रहेंगे श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि तिलकरत्ने दिलशान खेल के सभी प्रारूपों में पूरे साल के लिए टीम की अगुवाई करते रहेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो: श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि तिलकरत्ने दिलशान खेल के सभी प्रारूपों में पूरे साल के लिए टीम की अगुवाई करते रहेंगे।  श्रीलंका के विश्व कप फाइनल में भारत से हारने के बाद कुमार संगकारा ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद इस 34 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को शृंखला दर शृंखला के लिए कप्तान नियुक्त किया जा रहा था। दिलशान की अगुवाई में श्रीलंका ने इंग्लैंड में टेस्ट और वनडे सीरीज गंवा दी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा घरेलू शृंखला में मिलाजुला परिणाम मिल रहा है। श्रीलंका ने दौरे के शुरू में दो टी-20 मैच जीते, लेकिन वनडे शृंखला के शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद तीसरे मैच में वापसी कर जीत दर्ज की। बचे हुए दो मैच शनिवार और सोमवार को कोलंबो में खेले जाएंगे, जिसके बाद दोनों टीमें 31 अगस्त से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की शृंखला खेलेंगी। श्रीलंकाई टीम जनवरी, 2012 तक पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे शृंखला खेलेगी, जिसमें टीम की अगुवाई दिलशान ही करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, श्रीलंका, दिलशान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com