तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक जीता था (फाइल फोटो)
रियो ओलिंपिक्स से 100 दिन पहले भारत के लिए शानदार ख़बर आई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक विजेता और कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दीपिका कुमारी ने शंघाई में चल रहे तीरंदाजी वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
21 साल की दीपिका ने दक्षिण कोरिया की तीरंदाज़ कि बो-बाई के 720 में 686 के स्कोर की बराबरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।
बुधवार को शंघाई में खेले गए मुक़ाबले में झारखंड की दीपिका ने शानदार फ़ॉर्म दिखाते हुए 686 का स्कोर किया और 2015 में बनाए गए दक्षिण कोरियाई तीरंदाज़ कि बो-बाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
वर्ल्ड नंबर 5 दीपिका कुमारी अपनी टीम के साथ पिछले साल ही रियो के लिए जगह बना चुकी हैं। ओलिंपिक ट्रायल्स प्रतियोगिताओं में भी वो कमाल की फ़ॉर्म में नज़र आई हैं। इस बार दीपिका मीडिया से दूरी बनाकर सिर्फ़ तीरंदाज़ी पर फ़ोकस कर रही हैं। लंदन ओलिंपिक्स के दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। रियो ओलिंपिक्स के लिए वह खुद पर दबाव नहीं बनाना चाहतीं।
भारतीय तीरंदाज़ी संघ के कोषाध्यक्ष वीरेन्द सचदेवा बताते हैं कि दिल्ली में हुए ओलिंपिक क्लालिफ़िकेशन के समय दीपिका ने दो बार 690 तक का स्कोर किया है। उन्होंने कहा, " ...अगर दीपिका इतना स्कोर रियो में भी कर पाती हैं तो कोई कारण नहीं कि भारत तीरंदाज़ी में ओलिंपिक मेडल से दूर रहे।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक्स, दीपिका कुमारी, तीरंदाजी वर्ल्ड कप, तीरंदाजी, Rio Olympics, Deepika Kumari, Archery World Cup, Archery