विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2014

डेविस कप : भारत नहीं आएंगे नोवाक जोकोविक

बेंगलुरु:

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने भारत के खिलाफ होने वाले डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में नहीं खेलने का फैसला किया है। यह मैच 12 से 14 सितंबर तक बेगलुरु में खेले जाने हैं।

सर्बियाई टीम के गैर खिलाड़ी कप्तान बोगदान ओर्बादोविक ने सोमवार को अपनी टीम के अभ्यास सत्र के बाद बताया, "नोवाक भारत नहीं आ रहे हैं। वह थके हुए हैं साथ ही वह पहली बार पिता बनने वाले हैं। ऐसे में कुछ वक्त वह अपनी पत्नी के साथ बिताना चाहते हैं।"

सर्बियन टेनिस महासंघ इसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार को ही कर सकता है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि जोकोविका इसमें हिस्सा लेंगे। इसके बाद हालांकि विंबलडन चैम्पियन जोकोविक ने साफ किया कि अभी उन्होंने डेविस कप टाइ में खेलने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।

ओर्बादोविक ने इससे पहले सर्बियाई वेबसाइट एनओवीओएसटीआई डॉट कॉम से कहा था कि जोकोविक भारत नहीं आ सकेंगे।

"हमारे सबसे अच्छे खिलाड़ी नोवाक निश्चित रूप से भारत नहीं आ रहे हैं। इसका बड़ा कारण थकावट है। उन्हें अभी थोड़ा आराम चाहिए।"

गौरतलब है कि सर्बिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जानको टिपसारेविक पहले ही पैर के ऑपरेशन के कारण इसमें नहीं खेल रहे। जोकोविक की गौरमौजूदगी में सर्बिया के अरक्षित खिलाड़ी इलिजा बोजोलाक डेविस के टाइ में खेल सकते हैं।

रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान भी ओर्बादोविक ने बोजोलाक और नेनाद जिमोनजिक के युगल वर्ग में एक साथ खेलने की संभावना जताई थी।

यह जोड़ी ब्रायन बंधुओं, माइक और बॉब को हरा चुकी है। ब्रायन बंधुओ ने रविवार को अमेरिकी ओपन के युगल वर्ग का खिताब जीता। यह इनका 100वां युगल खिताब है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सर्बिया के नोवाक जोकोविक, डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप, भारत में डेविस कप, Novac Djokovic, Davis Cup World Group, Davis Cup In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com