साथी खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए फाबियो फोगिनी
ब्यूनस आयर्स:
इटली ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप के दूसरे दौर में स्थान बना लिया है. इटली के फाबियो फोगिनी ने गुइडो पेला को उलट एकल वर्ग में 2-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर गत विजेता अर्जेंटीना के खिलाफ टीम को 3-2 से जीत दिलाई. अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद 2-2 से बराबरी कर ली थी. जीत का निर्णय मुकाबले के तीसरे दिन फाबियो और गुइडो के बीच होने वाले उलट एकल वर्ग के मैच पर निर्भर था, जिसे इटली ने जीतकर अर्जेंटीना को मात दी. मैच के बाद फाबियो ने कहा, "मैं खुश हूं क्योंकि मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया था. मैं शुरुआत में बेहद खराब खेला. अपने खेल पर वापस लौटने के लिए मुझे अंत तक इंतजार करना पड़ा. यह मैच जीत कर मुझे अच्छा महसूस हो रहा है."
वर्ल्ड रैंकिंग में 48वीं वरीयता के खिलाड़ी फाबियो को 84वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से अच्छी चुनौती मिली, लेकिन जीत उसे मिली, जिसने अपने प्रतिद्वंद्वी की गलतियों का फायदा उठाया. यह मैच रविवार को खेला जाना था, लेकिन उस दिन बारिश, तेज हवा के कारण इसे सोमवार को कराने का फैसला लिया गया. फाबियो को इस मैच में बुरे व्यवहार के लिए चेतावनी भी मिली. उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे प्रशंसक और चेयर अंपायर से बहस की और अपना रैकेट दीवार पर मारा. अर्जेंटीना इस मुकाबले में अपने स्टार खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो के बिना उतरी थी. वह इस समय कलाई में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं.
तीसरे दिन के पहले उलट एकल मुकाबले में अर्जेंटीना के कार्लोस बेरलोको ने इटली के पाउलो लोरेंजी को 4-6, 6-4, 6-1, 3-6, 6-3 से मात देकर अर्जेटीना को बराबरी पर ला दिया था. इससे पहले मुकाबले के पहले दिन एकल वर्ग में लोरेंजी को गुइडो और आंद्रेस सेप्पी ने कार्लोस को मात देकर इटली को 2-0 से आगे कर दिया था. अर्जेटीना ने मुकाबले के दूसरे दिन युगल मैच में जीत हासिल कर अपना खाता खोला था. कार्लोस और लिएंड्रो मायेर की अर्जेटीनी जोड़ी ने इटली के सिमोने बोलेली और फाबियो की जोड़ी को मात देते हुए स्कोर 1-2 कर लिया था. (एजेंसी से भी इनपुट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
डेविस कप, वर्ल्ड ग्रुप, इटली, जीत, अर्जेंटीना, फाबियो फोगिनी, Italy, Davis Cup, World Group, Argentina, Win, Fabio Fognini