प्रतीकात्मक फोटो
- गोल्फ कोर्स के आसपास है घना जंगल, घूमते हैं मगरमच्छ
- ओलिंपिक में 112 साल बाद हुई है गोल्फ की वापसी
- पानी हरा होने पर अफसर बोले-स्वास्थ्य को खतरा नहीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो:
अमेरिका के धनकुबेर गोल्फर 112 साल बाद ओलिंपिक में लौटे खेल के लिये यहां पहुंच गए हैं लेकिन दुआ कर रहे हैं कि उनका सामना बड़े-बड़े मगरमच्छों से नहीं हो. बुब्बा वाटसन, रिकी फोलेर, पैट्रिक रीड और मैट कूचार खेलगांव पहुंच गए हैं. इन खेलों में 72 होल के गोल्फ कोर्स के आसपास घना जंगल है और यहां बड़े आकार के मगरमच्छ अक्सर दिख जाते हैं. फोलेर ने कहा,‘उम्मीद है कि हमारा उनसे सामना नहीं होगा. वह काफी बड़ा जानवर है और मैं तो उससे लड़ नहीं सकूंगा.’
गोताखोरी पूल में अचानक हरा हो गया पानी...
रियो ओलिंपिक की गोताखारी इवेंट के अधिकारी उस समय सिर धुनते रह गए जब पूल का पानी रातोंरात हरा हो गया. महिलाओं की 10 मीटर लयबद्ध गोताखोरी (सिंक्रोनाइज्ड डाइविंग) में खिलाड़ियों को गहरे हरे पानी में कूदना पड़ा जबकि पास में वाटरपोलो के पूल में पानी हल्का नीला था. वेन्यू के मीडिया मैनेजर सिमोन लैंगफोर्ड ने कहा, ‘मारिया लेंक एक्वाटिक्स सेंटर के गोताखोरी पूल के पानी का टेस्ट कराया गया और इससे खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है. हम हालात की जांच कर रहे हैं लेकिन हमें खुशी है कि प्रतिस्पर्धा सफलतापूर्वक खत्म हो गई.’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, अमेरिकी गोल्फर, मगरमच्छ, वाटरपोलो पूल, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, US Golfer, Crocodile, Waterpolo Pool