विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

Commonwealth Games 2018: जोशन्ना चिनप्पा अंतिम आठ में पहुंची, दीपिका पल्लीकल की छुट्टी

वहीं, पुरुष वर्ग में सौरभ घोषाल के साथ ही विक्रम मल्होत्रा के बाहर होने के साथ ही इस वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. 

Commonwealth Games 2018: जोशन्ना चिनप्पा अंतिम आठ में पहुंची, दीपिका पल्लीकल की छुट्टी
जोशना चिनप्पा
ट्वीटर
  • जोशना चिनप्पा ने वर्ल्ड नंबर 57 को हराया
  • विक्रम मल्होत्रा की हार के साथ पुरुष वर्ग में भारतीय चुनौती खत्म
  • इंग्लैंड की वॉटर्स के आगे नहीं टिक सकीं दीपिका
गोल्ड कोस्ट: भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की तामिका सैक्सबी को हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर प्रवेश किया जबकि दीपिका पल्लीकल को हार का सामना करना पड़ा. एकल वर्ग में 22 मिनट तक चले मुकबाले में जोशना चिनप्पा ने वर्ल्ड रैंकिंग में 57वें स्थान पर मौजूद सैक्सबी को 11-6, 11-8, 11-4 से शिकस्त दी. वहीं, पुरुष वर्ग में सौरभ घोषाल के साथ ही विक्रम मल्होत्रा के बाहर होने के साथ ही इस वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. 
 
पुरुष वर्ग की की बात करें, तो दूसरे दिन शुक्रवार को विक्रम मल्होत्रा की हार के साथ ही एकल वर्ग स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है. ओक्सेनफोर्ड स्टू्डियोज में खेले गए स्क्वॉश के पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में विक्रम को इंग्लैंड के निक मैथ्यू ने मात दी. भारतीय खिलाड़ी विक्रम को 40 मिनट तक चले इस मैच में मैथ्यू ने 11-6, 8-11, 11-6, 11-6 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2018: भारोत्तोलन में कांस्‍य पदक जीतकर दीपक लाठेर ने बनाया यह रिकॉर्ड इससे पहले, गुरुवार को हरिंदर पाल संधु और सौरव घोषास को पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-32 दौर में हार का सामना करना पड़ा था. संधु को अंतिम-32 दौर में मलेशिया के इवान युएन ने 3-0 (11-8, 11-6, 11-1) से मात दी. इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग में भारत के स्वर्ण पदक के दावेदार घोषाल उलटफेर का शिकार हुए. जमैका के क्रिस बिन्नी ने घोषाल को 5-11, 7-11, 11-8, 11-9, 12-10 से हराया. 

वहीं महिला वर्ग में वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें पायदान पर मौजूद चिनप्पा ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया. सैक्सबी को चिनप्पा की तेजी का मुकाबला करने में बहुत दिक्कत हुई. एकल वर्ग के एक अन्य मैच में दीपिका पल्लीकल को इंग्लैंड की एलिसन वाटर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

VIDEO: भारतीय हॉकी कप्तान ने कुछ दिन पहले ही एनडीटीवी से खास बातचीत की थी. सुन लीजिए. 
वाटर्स ने दीपिका को सीधे गेम में 11-3, 11-6, 11-2 से मात दी। यह मैच केवल 20 मिनट चला। 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com