प्रतीकात्मक फोटो
- बॉक्सर हारून महांदो को दी मात
- नमन ने मुकाबला 5-0 से जीता
- अब तक भारत की दो वेटलिफ्टर ने जीते गोल्ड
गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया):
भारतीय पुरुष मुक्केबाज नमन तंवर ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन शुक्रवार को 91 किलोग्राम भार वर्ग के अंतिम आठ में जगह बना ली है. नमन ने ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए अंतिम-16 के मुकाबले में तंजानिया के हारून महांदो को मात दी. नमन ने हारून को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया. नमन को यह मुकाबला जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. उन्हें संयम के साथ अपने विपक्षी की गलती का इंतजार किया और उस पर पलटवार करने का मौका नहीं गंवाया.तंजानियाई मुक्केबाज हड़बड़ी में नमन को मौके पर मौके देते चले गए जिसका फायदा नमन ने बखूबी उठाया. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते हैं. खास बात यह है कि ये दोनों गोल्ड भारत की बेटियों ने ही दिलाए हैं. भारत को आज दूसरा गोल्ड संजीता चानू ने 53 किलो भार वर्ग में जीता.
वीडियो: निशानेबाज अभिनव बिंद्रा से खास बातचीत
इससे पहले भारत की वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में महिलाओं के भारोत्तोलन के 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018, Naman Tanwar