Christian Eriksen: डेनमार्क के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिश्चियन एरिक्सन ने यूरो कप 2024 में स्लोवेनिया के खिलाफ मैच में शानदार खेल दिखाया और गोल करके अपनी टीम डेनमार्क के लिए यूरो कप में शानदार वापसी की. क्रिश्चियन डैनमैन ने अपने खेल से दिखा दिया है कि यदि आपके अंदर जज्बा हो तो कुछ भी मुमकिन नहीं है. हम ऐसा इसिलए कह रहे हैं क्योंकि तीन साल पहले एरिक्सन को यूरो कप 2020 में फिनलैंड के खिलाफ मैच के पहले हाफ के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था और वो मैदान पर ही ही बेहोश हो गए थे, डेनमार्क के मिडफील्डर को मैदान पर ही सीपीआर दिया गया था. फिर उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टर ने यहां तक भी कह दिया था कि उनके बचने के आसार काफी कम थे. लेकिन एरिक्सन की किस्मत ने उनका साथ दिया और वो गंभीर स्थिति से बाहर आए. इस घटने के बाद साल 2022 में इंटरनेशनल फ़ुटबॉल में वापसी की थी .
वहीं ,अब यूरो कप 2024 (Euro 2024) में 32 साल के मिडफील्डर ने 17वें मिनट में थ्रो-इन पर एक खूबसूरत गोल करके स्लोवेनिया के खिलाफ मैच में डेनमार्क को बढ़त दिलाने में सफलता हासिल की. हालांकि यह मैच ड्रा रहा लेकिन चर्चा में क्रिस्टियन एरिक्सन आ गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्रिश्चियन एरिक्सन के साथ हुआ क्या था, बचने की नही थी उम्मीद
डेनमार्क के क्रिश्चियन एरिक्सन यूरो कप मैच के दौरान पहले हाफ के अंत में बेहोश हो गए थे. फिनलैंड के खिलाफ मैच के दौरान यह घटना घटी थी. इस घटना के कारण मैच को 42 मिनट रोकना पड़ा था. लेकिन स्थगित नहीं किया गया था. वहीं,जब वो मैदान पर गिरे तो टीम के डॉक्टर भागकर मैदान पर आए और उन्हें तुरंत ही सीपीआर दिया गया. सीपीआर देने के बाद उन्हें बेहोशी की हालत में ही अस्पताल ले जाया गया था.
'यह चमत्कार है कि वो बच गए'
एरिक्सन का इलाज कर रहे डॉक्टर मोर्टन बोसेन ने कहा था कि यह चमत्कार है कि यह खिलाड़ी बच गया है. डॉक्टर ने यहां तक कह दिया था कि यदि समय पर उन्हें सीपीआर नहीं दिया जाता तो उनका बचना मुश्किल था.
रिहैबिलिटेशन के लिए एरिक्सन को क्लब छोड़ना पड़ा
रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया के तहत एरिक्सन को क्लब भी छोड़ना पड़ा था. दिसंबर 2021 में, रिक्सन ने क्लब को अलविदा कह दिया था. लेकिन इसके बाद एरिक्सन जल्द ही ओल्ड ट्रैफर्ड में टेन हैग की टीम का अभिन्न अंग बन गए. वह स्वस्थ होकर लौटे और सेंट्रल मिडफील्डर की भूमिका निभाने लगे, एरिक्सन ने अपने नए क्लब - मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए अपना पहला गोल नवंबर में फुलहम के खिलाफ किया था.
कार्डियक अरेस्ट के 1,100 दिन बाद गोल करके यूरोपीय चैम्पियनशिप में एरिक्सन ने की शानदार वापसी
एरिक्सन ने कार्डियक अरेस्ट के 1,100 दिन यूरोपीय चैम्पियनशिप में मैदान पर उतरे और अपने पहले ही मैच में गोल करके यूरोपीय चैम्पियनशिप में शानदार वापसी का ऐलान कर दिया. हालांकि यूरो 2024 ग्रुप सी के पहले मैच डेनमार्क और स्लोवेनिया की बीच 1-1 से ड्रा रहा लेकिन एरिक्सन एक मिसाल बनकर सामने आए. जब उन्होंने गोल किया तो उनके चेहेर पर एक अलग तरह की खुशी थी. खुशी की खुद को फिर से साबित करने की..खुशी की कुछ कर गुजरने की..खुशी थी दूसरे जीवन पाने की.. खुशी थी जिस गेम से वो प्यार करते हैं उसे फिर से जीने की..!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं