प्रतीकात्मक फोटो
- कहा- अगले चार साल में मजबूत टीम बनेंगे जर्मनी-जापान
- टोक्यो ओलिंपिक तक 29-30 वर्ष के हो जाएंगे कुछ खिलाड़ी
- खिताब बचाने के लिए चीन को करनी पड़ सकती है मशक्कत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डी जेनेरो:
रियो ओलिंपिक में टेबल टेनिस (TT) इवेंट के अंतिम मुकाबले अभी बाकी है, लेकिन चीन के मुख्य कोच कोंग लिंगहुई ने चार साल बाद होने वाले टोक्यो ओलिंपिक खेलों की तैयारियों के लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं.
चीन की महिला टेबल टेनिस टीम के मुख्य कोच कोंग ने कहा, 'मैंने और ली शियाओशिया ने कोर्ट पर मुकाबले देखे और अगले चार साल में उत्पन्न होने वाली स्थितियों पर बात की।'
उन्होंने कहा, 'जर्मनी एक अच्छी टीम है लेकिन जापान चार साल बाद टोक्यों में होने वाले ओलिंपिक खेलों में और अधिक सशक्त टीम के रूप में नजर आ सकती है।' मुख्य कोच का कहना है कि अगले चार साल में कुछ खिलाड़ियों की उम्र 29-30 तक पहुंच जाएगी और वर्तमान में वे जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रहे हैं, शायद टोक्यो ओलिंपिक में वैसा न कर पाएं.
उन्होंने कहा कि चीन टेबल टेनिस में अगली पीढ़ी के आगमन के लिए हमेशा तैयार रहता है.हालांकि, इससे जीते हुए खिताबों को बचाने के प्रयास पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, टेबल टेनिस, टोक्यो ओलिंपिक, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, TT, Kong Linghui, कोंग लिंगहुई, Tokyo Olympics