विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2016

रियो में पत्रकारों की बस पर हमला, गोली चलने की आशंका, किसी को गंभीर चोट नहीं

रियो में पत्रकारों की बस पर हमला, गोली चलने की आशंका, किसी को गंभीर चोट नहीं
बस पर हमला...
  • बुलेट से हमले की आशंका
  • पत्रकार को मामूली चोटें
  • शनिवार को भी हुआ था प्रेस सेंटर पर हमला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डी जेनेरियो: रियो ओलिंपिक में कवरेज के लिए आए पत्रकारों की बस पर आज हमला हो गया, जिसमें दो खिड़कियां बुरी तरह टूट गईं. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह हमला बुलेट से किया गया या पत्थरों से. इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

आयोजन समिति के प्रवक्ता मारियो ने एपी से कहा, अभी तक यह नहीं पता चला है कि बस पर गोली चलाई गई या पत्थर फेंके गए. इस घटना में सफर कर रहे 12 पत्रकारों को मामूली चोटें आई हैं.

ब्रिटिश न्यूज एजेंसी प्रेस एसोसिएशन के पत्रकार डेविड डेविस ने एपी को बताया कि एक किस्म का शोर सुनाई दिया और लगा कि जैसे कोई चीज बस की खिड़की से टकराई है. इससे लेफ्ट में दो छेद हो गए जिसे देखकर लग रहा था जैसे गोली के हों.

एएफपी के मुताबिक, इस घटना में बेलारूस के एक पत्रकार के हाथ में चोट आई है. गैस्टन सेंज अर्जेंटीना के दैनिक अखबार La Nacion के लिए काम करते हैं, जो उस समय बस में सवार थे.

शनिवार को भी एक मीडिया सेंटर पर बुलेट से हमला हुआ था, जहां न्यूजीलैंड की टीम ठहरी हुई थी.

सेंज ने बताया कि हमने खुद को जमीन पर गिरा लिया और दो किलोमीटर दूरी पर मौजूद पुलिस आई और सुरक्षाकर्मियों के साथ हम इसी बस की टूटी खिड़कियों के साथ प्रेस सेंटर पहुंचे. यह बस पत्रकारों को डियोडोरो ओलिंपिक से मुख्य प्रेस सेंटर बारा दा तिजुका लेकर जा रही थी.
 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, बस पर हमला, बुलेट हमला, Rio Olympic, Attack On BUs, Bullets Attack On Bus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com