रियो डी जेनेरियो (फाइल फोटो)
- ओलिंपिक शहर रियो में कई जगहों पर चेकिंग शुरू कर दी गई
- आतंकवादी हमले की जानकारी इकट्ठी करने के लिए अधिकारी को फ्रांस भेजा
- एयरफोर्स और मैरिन के 200 सैनिकों ने सुरक्षा संभाल ली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
ब्राज़ील सरकार के अधिकारियों ने फ्रांस में आतंकवादी हमले के बाद रियो में सुरक्षा को लेकर खास बैठक की। रियो के मेयर एडुवार्डो पेस ने बैठक के बाद ओलिंपिक खेलों के सफल होने का दावा किया। फ्रांस के नीस में हुए आतंकवादी हमले के बाद से ब्राज़ील के रियो शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 5 अगस्त से शुरू होने वाले रियो ओलिंपिक के लिए ब्राज़ील सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
आने वाले दिनों में और तगड़ी की जाएगी सुरक्षा
रियो में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शहर में कई जगहों पर चेकिंग शुरू हो गई है। रियो से सुरक्षा अधिकारी फ्रांस जाकर वहां के सुरक्षा अधिकारियों से बात भी करेंगे। ब्राज़ील के सुरक्षा मंत्री राउल जंगमान ने कहा, 'फ्रांस से हमें कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने अपने अधिकारी को आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी इकट्ठी करने के लिए फ्रांस भेजा है। हम अपने सुरक्षा इंतजामों को दोबारा परख रहे हैं। यह शुरुआती कदम है। आने वाले समय में सुरक्षा और बढ़ा दी जाएगी।'
22 हजार से ज्यादा सैनिकों की तैनाती होगी
रियो में शुरुआत में 200 एयरफोर्स और मैरिन सैनिकों ने सुरक्षा संभाल ली है और आने वाले दिनों में 22 हजार से ज्यादा सैनिक रियो पुलिस के साथ एथलीट्स की सुरक्षा में लगाए जाएंगे। मेयर पेस ने कहा, 'हमें अपनी पुलिस पर पूरा भरोसा है। हम ओलिंपिक के लिए पिछले एक साल से तैयारी कर रहे हैं। हमें सरकार की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है। खेलों का आयोजन सफल होगा।'
रियो में सैनिकों के अलावा 60 हजार पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे। कुल मिलाकर 85 हजार सुरक्षा कर्मी 10 हजार खिलाड़ियों को सुरक्षा देंगे जो लंदन ओलिंपिक में लगे सुरक्षा कर्मियों से दो गुने हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फ्रांस, फ्रांस आतंकी हमला, ब्राजील, रियो डी जेनेरियो, रियो ओलिंपिक 2016, रियो में सुरक्षा, France Terror Attack, Brazil, Rio 2016 Olympic Games, Security, Rio DE Generio Olympics