सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार किस्सा वायरल हो रहा है. एक भारतीय उद्यमी, जो सिंगापुर में रहते हैं, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक के दौरान उस वक्त चौंक गए जब एयरपोर्ट स्टाफ ने उनके बैग में हाथी होने की बात कही गई.
X-ray स्कैन में दिखा ‘हाथी'
उद्यमी परमिंदर सिंह ने इस पूरे अनुभव को एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि जब उनका बैग X-ray मशीन से गुजरा, तो सिक्योरिटी अधिकारियों ने उसे तुरंत रोक लिया. सब कुछ नियम के अनुसार करने के बावजूद, उन्हें समझ नहीं आया कि समस्या क्या है. तभी एक अधिकारी ने स्क्रीन की तरफ इशारा करते हुए कहा, सर, आपकी स्क्रीनिंग में हाथी आया है. यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए, क्योंकि X-ray में सच में हाथी जैसी आकृति दिखाई दे रही थी.
बैग खुला तो निकली ये चीज
जब परमिंदर सिंह ने अपना बैग खोला, तो पूरा मामला साफ हो गया. असल में, उनके बैग में एक छोटा सा सजावटी हाथी (सुविनियर) था, जिसे उन्होंने ताज आमेर होटल से खरीदा था. जैसे ही सच सामने आया, वहां मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ और खुद सिंह भी हंस पड़े.
Airport security looked unusually serious as my bag went through the X-ray and was pulled aside for a secondary check.
— Parminder Singh (@parrysingh) March 31, 2026
“Any problem?” I asked. I was sure I had removed the laptop and wires.
“Sir, aapki screening mein haathi aaya hai.”
He showed me the monitor - it had an… pic.twitter.com/5ddeXSesNq
इंटरनेट पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं हैं. किसी ने कहा, कि अधिकारियों को लगा होगा सच में कोई बड़ा मामला है. एक यूजर ने अपना अनुभव शेयर किया, जब उसे खिलौना डायनासोर के कारण रोका गया. वहीं किसी ने बताया, कि सिंगापुर एयरपोर्ट पर क्रिस्टल कछुए को देखकर भी जांच की गई थी.
क्यों होता है ऐसा?
एयरपोर्ट पर X-ray मशीनें हर चीज को अलग-अलग आकृति और घनत्व के आधार पर दिखाती हैं. कई बार सामान्य वस्तुएं भी अजीब या संदिग्ध दिख सकती हैं, जिससे अतिरिक्त जांच करनी पड़ती है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: वेडिंग या वेल्डिंग? दूल्हा-दूल्हन ने स्पार्कल गन से एक दूसरे पर बरसाईं चिंगारियां, 4 करोड़ लोगों ने देखा Video
वंदे भारत के खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत! बच्चे को हुआ डायरिया, शिकायत पर IRCTC ने दिया ये जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं