विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2016

रियो में साइकलिंग ट्रैक के पास सुनी गई धमाके की आवाज, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

रियो में साइकलिंग ट्रैक के पास सुनी गई धमाके की आवाज, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
प्रतीकात्मक चित्र
रियो डि जेनेरो: रियो ओलंपिक खेलों के दौरान शनिवार को साइकलिंग स्टेडियम के बाहर धमाके की आवाज सुनी गई. बम निरोधक दस्ता तत्काल मौके पर पहुंच गया. हालांकि इसके चलते किसी तरह की भगदड़ मचने या किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

खबर है कि साइकलिंग ट्रैक के पास एक संदिग्ध पैकेट मिला था जिसे पुलिस ने इस नियंत्रित धमाके से उड़ाया. इसके अलावा रियो में लूट की दो अलग-अलग वारदात भी सामने आई है. ओलिंपिक उद्घाटन समारोह के आयोजन स्थल के पास पुलिस ने एक लुटेरे को गोली मार दी. शुक्रवार को हुई हिंसा से ओलंपिक खेलों की सुरक्षा में लगे 85,000 सैनिकों और पुलिस के सामने मौजूद चुनौती का पता चलता है.

रियो पुलिस ने एक बयान में कहा कि मरकाना स्टेडियम के पास एक व्यक्ति लोगों से लूटपाट कर रहा था. वह लोगों पर हमले कर रहा था, जिसके बाद सैन्य पुलिस के एक अधिकारी ने उसे गोली मार दी. इसके कुछ घंटे बाद हथियारबंद लुटेरों ने एक महिला वास्तुकार की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 51 साल की महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने उसके सिर में गोली मार दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Explosion, धमाका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com