विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2012

भूपति नहीं खेलेंगे डेविस कप, युकी और सनम टीम में

भूपति अगले महीने उजबेकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले में नहीं खेलेंगे। इससे टूर के उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना को लिएंडर पेस के साथ खेलने का मौका मिलेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: शीर्ष युगल खिलाड़ी महेश भूपति अगले महीने उजबेकिस्तान के खिलाफ भारत के डेविस कप मुकाबले में नहीं खेलेंगे जिससे टूर के उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना को लिएंडर पेस के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

भारत एशिया ओशियाना ग्रुप एक जोन के मुकाबले में उजबेकिस्तान से खेलेगा।

अखिल भारतीय टेनिस संघ ने आज कहा कि डेविस कप कप्तान एस पी मिश्रा दो एकल खिलाड़ियों को उतारना चाहते थे लिहाजा चयन समिति को पेस, भूपति और बोपन्ना में से दो युगल विशेषज्ञ चुनने थे।

एटा सचिव अनिल खन्ना ने कहा कि भूपति का मानना था कि बोपन्ना और पेस सर्वश्रेष्ठ विकल्प है क्योंकि दोनों सर्किट पर अच्छा खेल रहे हैं और जरूरत पड़ने पर बोपन्ना एकल भी खेल सकते हैं।

समिति ने घायल सोमदेव देववर्मन के नाम पर विचार नहीं करते हुए युकी भांबरी और सनम सिंह को चुना। युकी और सनम अच्छे फार्म में है।

जापान के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारत के लिये पदार्पण करने वाले विष्णु वर्धन रिजर्व खिलाड़ी रहेंगे।
एटा की टेनिस सलाहकार समिति की 12 जनवरी को हुई बैठक में कप्तान मिश्रा ने जापान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले की रिपोर्ट दी थी जिसमें भारत 4-1 से हार गया था।

एटा ने कहा, ‘उन्होंने कहा था कि सोमदेव पहले एकल मैच में घायल हो गए थे और उलट एकल नहीं खेल सके। रोहन ने दो एकल और युगल मैच खेला। लिएंडर चोट के कारण जापान नहीं जा सके थे। विष्णु वर्धन ने सोमदेव की जगह उलट एकल खेला।’

इसने कहा, ‘मिश्रा ने कहा कि डेविस कप टीम में दो एकल खिलाड़ी होने चाहिये। रोहन बोपन्ना जरूरत पड़ने पर एकल भी खेल सकते हैं। कप्तान के विचारों पर समिति ने सहमति जताई।’ एटा ने भूपति के हवाले से कहा, ‘वह भारत के लिये डेविस कप मैच खेलने हमेशा उपलब्ध है। महेश ने कहा कि मौजूदा हालात में लिएंडर और रोहन का चयन सर्वश्रेष्ठ होगा क्योंकि लिएंडर ने हाल ही में आस्ट्रेलिया ओपन जीता है और रोहन एकल भी खेल सकता है।’

डेविस कप टीम- लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, युकी भांबरी, सनम सिंह, विष्णु वर्धन (रिजर्व कप्तान), एस पी मिश्रा,  कोच : नंदन बल।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Bhupati, Davis Cup, Uzbekistan, महेश भूपति, डेविस कप, उजबेकिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com