टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़. (फाइल फोटो)
बेंगलुरु:
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के लिए तैयार बेंगलुरु एफसी ने चौथे सीजन की शुरुआत से ठीक पहले भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को अपना ब्रैंड एम्बैसेडर बनाया है. लीग के चौथे सीजन में बेंगलुरु एफसी का सामना 19 नवंबर को मुंबई सिटी एफसी से श्रीकांतीरावा स्टेडियम में होगा.
यह भी पढ़ें :आईएसएल सीजन-4: एटलेटिको डी कोलकाता को झटका, पहले सप्ताह में अनुपस्थित रह सकते हैं रोब्बी कीने
बेंगलुरु एफसी के साथ अपनी साझेदारी से खुश द्रविड़ ने एक बयान में कहा, बेंगलुरु एफसी का एंबैसेडर बनना मेरे लिए बड़ी बात है. इस टीम को मैं पिछले चार साल से देखता आ रहा हूं.बेंगलुरु का होने के नाते इस टीम के साथ जुड़ाव अलग है. द्रविड़ ने कहा, जिस प्रकार से शहर से बेंगलुरु एफसी को प्रतिक्रिया दी है, वह बेहतरीन है और इस क्लब के प्रति उसके प्रशंसकों का जुनून शानदार है. क्लब के इतिहास में आईएसएल एक नया अध्याय होगा.
VIDEO : भारत के फुटबॉल स्टार की खोज
पूर्व कप्तान ने कहा, पिछले चार साल में टीम ने जिस प्रकार का विकास किया है, वह शानदार है. इस टीम ने अपने प्रशंसकों के साथ अलग ही रिश्ता बनाया है, जो काफी अच्छा है. बेंगलुरु एफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ जिंदल ने कहा कि द्रविड़ के रूप में उनकी टीम को एक बेहतरीन ब्रैंड एंबैसेडर मिला है. यह उनके तथा उनकी टीम के लिए सम्मान की बात है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं