2020 के ओलिंपिक गेम्स जापान के टोक्यो में होने हैं (फोटो : AFP)
रियो डि जेनेरियो:
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने 2020 में टोक्यो मे होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए पांच नए खेलों को शामिल करने की मंजूरी दी है. टोक्यो ओलिंपिक के लिए खेलों की सूची में शामिल खेल बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, कराटे, स्केटबोर्ड और सर्फिंग हैं.
रियो में जारी आईओसी के 129वें अधिवेशन में बुधवार को यह फैसला लिया गया. आईओसी ने कहा है कि जापान के प्रस्ताव का सबने समर्थन किया और अब ये पांच खेल टोक्यो में खेले जाएंगे.
साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में बेसबॉल और सॉफ्टबाल को शामिल किया गया था और अब एक बार फिर ये खेल ओलिंपिक का हिस्सा होंगे. इनमें छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी. सर्फिंग में महिला एवं पुरुष वर्ग में 20 प्रतिस्पर्धी होंगे.
टोक्यो को स्केटबोर्डिग की भी मेजबानी करनी है, जिसमें दो स्ट्रीय और दो पार्क प्रतिस्पर्धाएं होंगी. इनमें 20 महिला एवं 20 पुरुष प्रतिभागी होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, आईओसी, टोक्यो ओलिंपिक, ओलिंपिक 2020, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, IOC, Tokyo Olympics, Olympics 2020