नेमार हाल ही में बार्सिलाना क्लब छोड़कर फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मन से जुड़े हैं (फाइल फोटो)
- बार्सिलोना ने अनुबंध के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया
- कहा-अनुबंध बढ़ाए जाते समय जो राशि ली थी, उसे वापस करें
- रिकॉर्ड राशि पर पेरिस सेंट जर्मन से जुड़े हैं फुटबॉल स्टार नेमार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बार्सिलोना:
स्पेन के मशहूर फुटबॉल क्लब बार्सिलोना एफसी ने टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी नेमार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. नेमार हाल ही में बार्सिलाना क्लब छोड़कर फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मन से जुड़े हैं. बार्सिलोना एफसी ने अपने पूर्व स्टार खिलाड़ी नेमार के खिलाफ अनुबंध के नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की शुरुआत की है ओर उनसे एक करोड़ डॉलर की मांग की है. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्लब ने यह भी मांग की है कि नेमार ने पिछले वर्ष अनुबंध को बढ़ाए जाने के समय जो राशि ली थी वह उसे वापस करें. क्लब ने फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मन के साथ करार करने के बाद नेमार को बाय-आउट नियम के तहत 26.1 करोड़ डॉलर का भुगतान करने को कहा है.
यह भी पढ़ें : नेमार की कमाई जानकर आप चौंक जाएंगे...
बार्सिलोना ने एक बयान में कहा, "क्लब नेमार जूनियर से अनुबंध तोड़ने के कारण उस राशि को वापस मांगता है, जो उन्हें करार बढ़ाए जाने पर दी गई थी. इसके अलावा 85 लाख यूरो क्लब की छवि खराब करने और 10 प्रतिशत के एरियर की मांग करता है." बार्सिलोना ने कहा कि उन्होंने रॉयल स्पेनिश फुटबॉल महासंघ को नेमार के खिलाफ 11 अगस्त को बार्सिलोना की अदालत में दायर किए गए मुकदमे की प्रति भेजी है, ताकि वह उसे फ्रांस फुटबॉल महासंघ और फीफा के संबंधित अधिकारियों को भेज सकें.
वीडियो : नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता गोल्ड
बयान में कहा गया है, "क्लब पीएसजी से अनुरोध करता है कि अगर खिलाड़ी भुगतान नहीं कर पाता है तो उसे इसकी जिम्मेदारी लेना चाहिए. फुटबॉल स्टार नेमार ने कहा है कि वह चार साल क्लब में गुजारने के बाद बार्सिलोना के अधिकारियों से दुखी थे. (इनपुट: आईएएनएस)