विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2018

azlan shah Hockey: भारत को फाइनल के लिए क्वालीफाई करने को 'बड़े रोड़े' को हटाना होगा

भारतीय कप्तान सरदार सिंह का करियर वास्तव में इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन पर ही आगे निर्भर करेगा. वह बहुत ही मुश्किल में खड़े दिखाई पड़ रहे हैं

azlan shah Hockey: भारत को फाइनल के लिए क्वालीफाई करने को 'बड़े रोड़े' को हटाना होगा
भारतीय टीम का फाइल फोटो
  • आयरलैंड से आज है भिड़ंत
  • यह राह नहीं आसां...!
  • तेरा क्या होगा सरदार!
इपोह: भारत की युवा और अनुभवहीन हाकी टीम को अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में क्वालीफाई करने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.  पहले तीन मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहने के बाद भारतीय टीम ने मेजबान मलेशिया को बुधवार को 5-1 से रौंदकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. लेकिन इसके बावजूद फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की राह में एक 'बड़ा रोड़ा' है. और भारतीयों द्वारा यह रोड़ा हटाना बिल्कुल भी आसान होने नहीं जा रहा. 
 
इससे पहले भारत को ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ 2-3 और विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा जबकि टीम ने इंग्लैंड से 1-1 से ड्रा खेला. ऑस्ट्रेलिया की टीम चार मैचों में चार जीत के साथ पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है जबकि आयरलैंड के अलावा बाकी चारों टीमों के पास खिताबी मुकाबले में जगह बनाने का मौका है.

यह भी पढ़ें : अजलान शाह हॉकी: भारतीय हॉकी टीम की दूसरी हार, ऑस्‍ट्रेलिया ने 4-2 से दी शिकस्‍त

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया 12 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है, जबकि अर्जेंटीना सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. मलेशिया के छह, इंग्लैंड के पांच और भारत के चार अंक हैं. आयरलैंड की टीम लगातार चार हार के साथ पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई है.

VIDEO : पिछले साल भारत ने एशिया कप जीता था, लेकिन इस टीम में वह बात नहीं दिख रही. 
भारत को हालांकि शुक्रवार के मैच में आयरलैंड को बड़े अंतर से हराने के अलावा उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना को हरा दे जबकि इंग्लैंड और मलेशिया के बीच अंतिम राउंड रॉबिन मुकाबला ड्रा छूटे. मतलब सब उसकी मर्जी के माफिक हो. वास्तव में यह किसी बड़े रोड़े से कम नहीं है. और यह हो गया, तो यह एक तरह से चमत्कार जैसा ही होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azlan Shah Cup Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com