विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

Azlan Shah Hockey: भारत ने प्लेऑफ में आयरलैंड से किया हिसाब चुकता, हासिल किया पांचवां स्थान

आखिर मैच में भारत सम्मान बचाने में कामयाब रहा, लेकिन हॉकी प्रेमियों को समग्र प्रदर्शन से निराशा हुई है

Azlan Shah Hockey: भारत ने प्लेऑफ में आयरलैंड से किया हिसाब चुकता, हासिल किया पांचवां स्थान
भारतीय हॉकी टीम का फाइल फोटो
  • वरुण कुमार ने भारत के लिए दो गोल दागे
  • शिलानंद लाकड़ा और गुरजंत सिंह ने एक-एक गोल किया
  • शुक्रवार को आयरलैंड ने भारत को हराया था
नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को प्लेऑफ मुकाबले में आयरलैंड को 4-1 से मात देकर अपनी हार का हिसाब बराबर किया है. इस जीत के तहत भारतीय टीम ने 27वें सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल किया है. शुक्रवार को ही आयरलैंड ने भारत की फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था. 
  इस मैच में वरुण कुमार ने भारत के लिए दो गोल दागे, वहीं शिलानंद लाकड़ा और गुरजंत सिंह ने एक-एक गोल किया. आयरलैंड के लिए इस मैच में एकमात्र गोल जुलियान डाले ने अंतिम क्वार्टर में किए.

यह भी पढ़ें: भारतीय हॉकी टीम को ओडिशा सरकार के रूप में मिला नया प्रायोजक

VIDEO:  दिल्ली में ऐसे फल-फूल रही है हॉकी
इससे पहले, शुक्रवार को खेले गए मैच में आयरलैंड ने भारत को 3-2 से मात दी थी और इस हार के साथ ही भारतीय टीम की खिताब जीतने की उम्मीद पर पानी फिर गया था. आयरलैंड को इस टूर्नामेंट में छठा स्थान हासिल हुआ.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azlan Shah Cup Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com