अतानु दास (फाइल फोटो)
- नेपाल के जीतबहादुर मुक्तन के खिलाफ उतरेंगे अतानु
- क्वालिफिकेशन राउंड में पांचवें नंबर पर रहे थे
- भारतीय तीरंदाजी टीम में अतानु अकेले पुरुष सदस्य
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो:
क्वालीफिकेशन राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारतीय तीरंदाज अतानु दास मंगलवार को ओलंपिक खेलों की पुरुष एकल तीरंदाजी के एलिमिनेशन राउंड में अभियान की शुरुआत करेंगे और उनकी निगाहें पदक अपने नाम करने पर लगी होगी. अतानु दास ने क्वालीफिकेशन राउंड में खराब शुरुआत के बाद संयम और कौशल का परिचय देते हुए जोरदार वापसी की. वह अपने एलीमिनेशन राउंड की शुरूआत 60वें रैंकिंग पर काबिज नेपाल के जीतबहादुर मुक्तन के खिलाफ करेंगे.
कोलकाता का 24 साल का यह तीरंदाज क्वालीफिकेशन राउंड में संभावित 720 में से 683 अंक जुटाकर पांचवें स्थान पर रहा था. भारतीय तीरंदाजी टीम में अतानु दास अकेले पुरुष सदस्य हैं और वह केवल पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा में हीं खेल रहे हैं क्योंकि पुरुषों की टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, तीरंदाजी, अतानु दास, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Archery, Atanu Das