इंचियोन:
शीर्ष भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साकेत मिनेनी के साथ खेलते हुए सोमवार को 17वें एशियाई खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।
योरूमल टेनिस कोर्ट्स के सेंटर कोर्ट पर हुए फाइनल मुकाबले में सानिया-साकेत की दूसरी वरीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की सिएन यिन पेंग और हाओ चिंग चान की शीर्ष वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। सानिया-साकेत ने पेंग-चान की जोड़ी को 44 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3 से हरा दिया।
17वें एशियाई खेलों में सोमवार को भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले सीमा पूनिया ने चक्का फेंक में स्वर्ण दिलाया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एशियाई खेल, एशियन गेम्स, टेनिस, सानिया मिर्जा, साकेत मिनेनी, Asian Games, Tennis, Sania Mirza, Saketh Myneni