भारतीय रोअर दुशियांत दुष्यंत ने स्वर्ण जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया और 17वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन पुरुषों के लाइट सिंगल स्क्ल्स में उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।
दुष्यंत 2,000 मीटर के फासले तक अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने लय खो दी और तीसरे स्थान पर रहे। हांगकांग के वान होइ लोक ने स्वर्ण जीता, जबकि दक्षिण कोरिया के हाकबोएम ली दूसरे स्थान पर रहे।
दुष्यंत पहले 500 मीटर तक दूसरे स्थान पर थे, लेकिन 1000 मीटर तक शीर्ष पर आ गए। अगले 500 मीटर में उनका प्रदर्शन खराब रहा और आखिरी 500 मीटर में वह तीसरे स्थान पर खिसक गए। मौजूदा एशियाई खेलों में रोइंग में भारत का यह पहला पदक है। भारत ने 2010 ग्वांग्झू खेलों में रोइंग में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य जीता था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं