United Announces New 'Relax Row:' ट्रैवल करना जितना रोमांचक और आसान लगता है, उतना ही यह चुनौतियों से भरा होता है. उल्टी, चक्कर, थकान, लंबे समय तक एक सीट पर बैठे रहना, पैरों के लिए कम जगह, सीट में आराम की कमी, और एक छोटी सी जगह में सीट को बहुत कम पीछे झुका पाना या खाने पीने की समस्या का सामना करना आम है. यही कारण है कई भी जाने से पहले लोग दो बार तो जरूर सोचते होंगे, लेकिन अब आपको सोचना नहीं पड़ेगा. इस समस्या को हल करने के लिए, यूनाइटेड एयरलाइंस एक अनोखा तरीका लेकर आई है, जिसमें लंबी दूरी की उड़ानों पर इकोनॉमी सीटों को सोफे में बदल दिया जाएगा.

क्या है 'यूनाइटेड रिलैक्स रो'?
शिकागो की इस कंपनी ने 'यूनाइटेड रिलैक्स रो' की घोषणा की है. यह इकोनॉमी सीटों का एक नया सेट है, जिसमें पैरों को रखने के लिए एडजस्ट होने वाले रेस्ट लगे होंगे. ये रेस्ट 90 डिग्री के कोण पर ऊपर की ओर मुड़ जाते हैं, जिससे लेटने या अंगड़ाई लेने के लिए ज़्यादा जगह मिल जाती है. एयरलाइन ने बताया कि यह उत्तरी अमेरिका की पहली ऐसी कंपनी है जो बैठने का यह विकल्प दे रही है, और इस महाद्वीप में इस डिज़ाइन पर सिर्फ़ इसी कंपनी का अधिकार है.
लंबी दूरी की उड़ानों के लिए 'यूनाइटेड रिलैक्स रो' क्यों है जरूरी?
यूनाइटेड के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ कमर्शियल ऑफिसर, एंड्रयू नोसेला ने कहा, "लंबी दूरी की उड़ानों पर यूनाइटेड इकोनॉमी में सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा जगह और आराम का अच्छा मिलना चाहिए और यह एक ऐसा तरीका है जिससे हम उन्हें यह सुविधा दे सकते हैं."

'रिलैक्स रो' सीटें कैसे काम करती हैं?
'रिलैक्स रो' में इकोनॉमी क्लास की तीन सीटों की एक पूरी लाइन होती है. जब पैरों को रखने वाले तीनों रेस्ट ऊपर उठा दिए जाते हैं, तो ये तीन अलग-अलग सीधी सीटों के बजाय एक गद्देदार सतह बन जाती है. उम्मीद है कि इन सीटों से उन परिवारों को फ़ायदा होगा जो बच्चों के साथ सफर कर रहे हैं, उन जोड़ों को जो ज्यादा जगह चाहते हैं और अकेले सफर करने वाले उन यात्रियों को जो ज़्यादा जगह के लिए पैसे खर्च करने को तैयार हैं. यात्रियों को एक खास साइज़ का गद्दा, खास साइज़ के कंबल, ज़्यादा तकिए, और बच्चों के लिए एक मुलायम खिलौना भी मिलेगा, ताकि वे आराम से और शांति से सफर कर सकें.
'रिलैक्स रो' सीटें कब शुरू होंगी?
यूनाइटेड ने बताया कि वह 2027 में 'रिलैक्स रो' सीटों को पहली बार पेश करने की योजना बना रही है. इसका लक्ष्य है कि 2030 तक 200 से ज़्यादा बोइंग 787 और 777 वाइडबॉडी विमानों में इन सीटों को तेज़ी से लगाया जाए. हर विमान में 12 तक 'रिलैक्स रो' सेक्शन लगाकर, यूनाइटेड इस सुविधा को अपनी लंबी दूरी की उड़ानों के बेड़े का एक आम हिस्सा बनाना चाहती है, न कि सिर्फ़ कुछ चुनिंदा रूट पर मिलने वाली कोई खास सुविधा.
'रिलैक्स रो' सीटें कहां लगाई जाएंगी?
यूनाइटेड ने बताया है कि विमान के अंदर सीटों के लेआउट में, 'रिलैक्स रो' सीटों को 'यूनाइटेड इकोनॉमी' और 'यूनाइटेड प्रीमियम प्लस' सीटों के बीच में लगाया जाएगा. सीटों की इस जगह से यह पता चलता है कि 'रिलैक्स रो' सीटें 'प्रीमियम प्लस' सीटों की जगह लेने के लिए नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें: डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया आंखों की रोशनी बढ़ाने का आसान तरीका, बस रात को सोने से पहले खाना होगा 1 चम्मच ये पाउडर!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं