विजेंदर सिंह (फाइल फोटो)
- एर्नेस्ट अमुजु ने विजेंदर सिंह को ललकारा
- सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में 23 दिसम्बर को होगा मैच
- खिताब बचाने के लिए उतरेंगे विजेंद्र
नई दिल्ली:
भारत के दिग्गज पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह से उनके दोनों खिताब-डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पेसेफिक मिडलवेट छीनने के लिए तैयार अफ्रीकी चैम्पियन एर्नेस्ट अमुजु का कहना है कि उनसे भिड़ने के बाद भारतीय मुक्केबाज पेशेवर मुक्केबाजी का असली मतलब समझेंगे. विजेंदर सिंह जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में 23 दिसम्बर को आयोजित होने वाली 'राजस्थान रुम्ब्ले' में अमुजु के खिलाफ अपना खिताब बचाने उतरेंगे.
यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: वरुण धवन और बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने शेयर की दिल्ली के Smog के साथ Selfie
डब्ल्यूबीओ रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज हरियाणा के 32 वर्षीय मुक्केबाज विजेंदर जयपुर में अमुजु से अपने इस खिताब को बचाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अमुजु ने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि मुझसे भिड़ने के बाद विजेंदर पेशेवर मुक्केबाजी का असली मतलब समझेंगे. मैं उन्हें इस बाउट के तीसरे या चौथे ही नाकआउट राउंड में मात देने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं."
VIDEO: बॉक्सर विजेंद्र अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार, दांव पर होगा खिताब
अमुजु ने कहा, "मैं जानता हूं कि विजेंदर एक अच्छे मुक्केबाज हैं और अब तक अपने पेशेवर करियर में अविजित हैं, लेकिन 23 दिसम्बर को होने वाले मैच में मैं उन्हें बड़ी टक्कर देने वाला हूं. मैं आश्वस्त हूं कि विजेंदर अपने दोनों खिताब मुझसे हार जाएंगे और वह भी अपने देश के लोगों के सामने. उन्होंने अब तक मेरे जैसे प्रतिद्वंद्वी का सामना नहीं किया होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arnest Amuju, Vijender Singh