विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

तमिलनाडु में COVID-19 के एक दिन में सर्वाधिक 4343 मामले सामने आए

तमिलनाडु में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को पहली बार चार हजार को पार कर 4343 गई जो प्रदेश में एक दिन का सर्वाधिक मामला है.

तमिलनाडु में COVID-19 के एक दिन में सर्वाधिक 4343 मामले सामने आए
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • पहली बार चार हजार को पार कर 4343 हुई संक्रमितों की संख्या
  • राज्य में संक्रमितों की संख्या जहां 98,392 हो गई
  • 57 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 1,321 पहुंच गई
चेन्नई:

तमिलनाडु में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को पहली बार चार हजार को पार कर 4343 गई जो एक दिन का सर्वाधिक मामला है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या जहां 98,392 हो गई है वहीं 57 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 1,321 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में सामने आए 4343 मामलों में से अकेले चेन्नई में 2027 मामले हैं. इसके साथ ही चेन्नई में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 62,598 हो गई है.

बुलेटिन के अनुसार जिन लोगों में आज कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है उनमें से 73 लोग दूसरे राज्यों से एवं विदेशों से आए हैं. इसमें कहा गया है कि प्रदेश में आज 3095 लोगों को सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. ठीक होने वालों का यह आंकड़ा एक दिन का सर्वाधिक है.

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक 56021 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं जबकि सूबे में 41047 लोगों का इलाज चल रहा है. इसके अनुसार राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 57 लोगों की मौत हो गई जिससे प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1321 हो गई है. इनमें से 37 की मौत सरकारी अस्पतालों में जबकि 20 की मौत निजी अस्पतालों में हुई है.

VIDEO: केस बढ़ने के बाद राज्य सरकारों ने लिया कुछ हिस्सों में सख्ती बढ़ाने का फैसला

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu Coroanvirus Update, Coronavirus In Tamilnadu, COVID-19 Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com