विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2018

शशि थरूर ने BJP और RSS पर फिर बोला हमला, कहा- सबरीमाला मंदिर को अपवित्र न करें

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को फिर से भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने सबरीमाला मंदिर के मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा.

शशि थरूर ने BJP और RSS पर फिर बोला हमला, कहा- सबरीमाला मंदिर को अपवित्र न करें
कांग्रेस नेता शशि थरूर (फाइल फोटो).
  • शशि थरूर ने BJP और RSS पर फिर बोला हमला
  • कहा- सबरीमाला मंदिर को अपवित्र न करें
  • उन्होंने हाल में मंदिर में हुई हिंसा को ‘बेहद अशोभनीय’ बताया
तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को फिर से भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने सबरीमाला मंदिर के मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा. शशि थरूर ने कहा कि भाजपा और आरएसएस सबरीमला मंदिर को ‘अपवित्र' न करें. उन्होंने हाल में मंदिर में हुई हिंसा को ‘बेहद अशोभनीय' बताया. तिरुवनंतपुरम के सांसद ने राज्य सरकार पर भी उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने से पहले इससे जुड़े सभी पक्षों के साथ सलाह-मशविरा नहीं करके ‘‘जल्दबाजी'' करने का आरोप लगाया. 

शशि थरूर ने फिर साधा मोदी पर निशाना, ‘सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो' करार दिया

उच्चतम न्यायालय ने भगवान अयप्पा के मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी दी थी. थरूर ने यहां हवाईअड्डे पर कहा कि सबरीमला मंदिर में भाजपा का हिंसात्मक और धमकी भरा रवैया बेहद ‘अशोभनीय' था. उन्होंने कहा कि एक पवित्र स्थान को राजनीतिक युद्ध भूमि बनाकर राज्य के भाजपा प्रमुख ने खुलेआम यह दिखा दिया कि यह उनकी पार्टी के लिए अतिसुनहरा मौका है. 

शशि थरूर ने RSS के हवाले से कहा, "पीएम मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू जैसे", बीजेपी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

थरूर ने कहा कि श्रद्धालुओं की मंशाओं का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था कायम रखी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आरएसएस और भाजपा से अपील करता हूं कि कृपया वह मंदिर को अपवित्र न करें.'' कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘‘एक सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो'' करार दिया था. इससे पहले थरूर ने बेंगलुरु साहित्य महोत्सव में दावा किया था कि एक आरएसएस नेता ने मोदी की तुलना ‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू' से की थी. 

VIDEO: शशि थरूर का विवादित बयान, ‘पीएम शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह'
थरूर के इस बयान पर विवाद हो गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Sabarimala Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com