- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे चंद्रशेखर राव
- उन्हें 'देश का सबसे बड़ा मसखरा' तक कह डाला
- राहुल गांधी को कांग्रेस की दिल्ली सल्तनत विरासत में मिली है
चंद्रशेखर राव ने कहा, "राहुल गांधी को कांग्रेस की दिल्ली सल्तनत विरासत में मिली है... वह कांग्रेस के दिल्ली साम्राज्य के कानूनी वारिस हैं... यही वजह है कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि कांग्रेस के, दिल्ली के गुलाम न बनें... तेलंगाना का निर्णय तेलंगाना में ही होना चाहिए..."
तेलंगाना विधानसभा भंग कर दिए जाने की सिफारिश राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन द्वारा मंज़ूर कर लिए जाने के बाद राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बन चुके चंद्रशेखर राव ने यह दावा भी किया कि उनकी पार्टी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा, "हम चुनाव अकेले लड़ेंगे, लेकिन बेशक हम MIM (असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - AIMIM) के मित्र हैं..."
चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को ही राज्य की 119 में से 105 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी घोषित कर देने की बात भी कही. उन्होंने बताया, "हं आज ही 105 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करने जा रहे हैं..."
Everyone knows what Rahul Gandhi is...the biggest buffoon in the country. Whole country has seen how he went to Mr Narendra Modi and hugged him, the way he is winking. He is a property for us, the more he comes (to Telangana) the more seats we will win: K Chandrashekhar Rao pic.twitter.com/PjAD4rXr9C
— ANI (@ANI) September 6, 2018
Rahul Gandhi inherited the legacy of Congress Delhi sultanate, he is the legal heir of Congress empire of Delhi. That is the reason I appeal to the people, let us not become slaves to Congress, slaves to Delhi. Telangana ka nirnay Telangana mein hona chahiye: K Chandrashekhar Rao pic.twitter.com/UtHIrO7lDz
— ANI (@ANI) September 6, 2018
We are going to contest election alone but no doubt we are friends with MIM (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen): K Chandrashekhar Rao pic.twitter.com/D0PMDu0sRd
— ANI (@ANI) September 6, 2018
We are announcing a list of 105 candidates today: K Chandrashekhar Rao after state cabinet decides to dissolve Telangana assembly for early polls pic.twitter.com/tfcbpJ7AXx
— ANI (@ANI) September 6, 2018
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं