विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब तक 9 करोड़, 13 लाख ऋण मंजूर: मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठ अप्रैल, 2015 को शुरू 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत अभी तक 9 करोड़ 13 लाख रुपये ऋण स्वीकृत किए गए हैं.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब तक 9 करोड़, 13 लाख ऋण मंजूर: मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र की योजनाओं से रोजगार के नए आयाम खुले हैं (फाइल फोटो)
हैदराबाद: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठ अप्रैल, 2015 को शुरू 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत अभी तक 9 करोड़ 13 लाख रुपये ऋण स्वीकृत किए गए हैं. हैदराबाद में 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के प्रोत्साहन कैंप में आम जनता, कारोबारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, सामाजिक क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि इस योजना के तहत लाभ पाने वालों में लगभग 76 प्रतिशत महिलाएं हैं. लाभार्थियों में लगभग 55 प्रतिशत से ज्यादा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल हैं. लाभार्थियों में तीन लाख 96 हजार करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं.

नकवी ने कहा कि दुनिया का हर देश आज भारत को आर्थिक ताकत मान रहा है. आज भारत दुनिया का सबसे मजबूत एवं सुरक्षित निवेश का केंद्र बन गया है. पिछले तीन वर्षो के दौरान मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत दिशा दी है. आर्थिक विकास दर सात प्रतिशत से ऊपर रही है.

उन्होंने कहा कि नोट बंदी के लाभ अब दिखाई दे रहे हैं. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जरूरतमंदों के बैंक खाते में सीधे पैसा भेज कर पारदर्शिता सुनिश्चित की है.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस योजना के साथ-साथ 'स्टार्ट अप इंडिया', 'स्टैंडअप इंडिया' जैसी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी. 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत विभिन्न श्रेणियों में- 'शिशु' में 50 हजार रुपये तक, 'किशोर' - 50 हजार रुपये से पांच लाख रुपये तक, 'तरुण' - पांच लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Mudra Yojana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com