विज्ञापन

लड़की ने अपनी मर्जी से शादी की तो घर वालों ने मार डाला, पुलिस ने बचाने के बजाय हत्यारों का साथ दिया

Father Killed Daughter: पुलिस का कहना है कि लड़की ने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की थी. लेकिन पुलिसकर्मी ने उसे ढूंढने के बाद लड़की को उसके परिजनों के पास सौंप दिया था.

लड़की ने अपनी मर्जी से शादी की तो घर वालों ने मार डाला, पुलिस ने बचाने के बजाय हत्यारों का साथ दिया
प्रेमी से शादी करने पर बेटी की हत्या की (प्रतीकात्मक फोटो).

Palnadu Murder Case: आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के ऑनर किलिंग मामले में नया मोड़ सामने आया है. पुलिस प्रशासन ने सर्कल इंस्पेक्टर (CI) को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है. सीआई पर लड़की के परिवार की मदद करने और मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप है. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है. इसके अलावा कुछ और लोगों की गिरफ़्तारी भी हो सकती है.

जानकारी के अनुसार, जिले के माचेरला शहर में रहने वाली चौदेश्वरी (22) 4 मार्च को घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी से शादी कर ली थी, लेकिन उसके माता-पिता इस शादी के बिल्कुल खिलाफ थे. परिजनों ने शादी का विरोध करते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई. हालांकि, दोनों बालिग थे और कानूनी तौर पर उसे अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का अधिकार था.

जब मिली युवती तो परिजनों को सौंपा

पुलिस को जांच में पता चला कि माचेरला टाउन के CI तुरका वेंकटरमना ने चौदेश्वरी और उसके प्रेमी का 15 मार्च को पता लगा लिया था, जो शादी कर चुके थे. कथित तौर पर सीआई ने युवती पर अपने माता-पिता के पास लौटने का दबाव डाला था. जांच अधिकारियों का कहना है कि वेंकटरमना ने युवती को धमकाया और उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया. वहीं, युवती परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी, क्योंकि शादी के बाद पति के साथ रहना चाहती थी.

तीन दिन बाद मौत, पीएम रिपोर्ट ने खोली पोल

उसके तीन दिन बाद पता चला कि युवकी की घर पर मौत हो चुकी है. परिवार ने शुरुआत में उसके आत्महत्या करने का दावा किया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पोल खुल गई. इसमें हत्या की पुष्टि हुई, जिसे सोते समय तकिए से गला घोंटकर मार डाला था.

इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी पिता चंद्रश्रीनु और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने हत्या इसलिए की, क्योंकि चौदेश्वरी ने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी.

ये भी पढ़ें- दोस्‍ती, शादी का झांसा, ब्‍लैकमेल... कस्‍टम डिपार्टमेंट की खामियां जानने के लिए साजिश, शख्‍स गिरफ्तार

आंतरिक जांच में हुए गंभीर खुलासे

मामले तब और गंभीर हो गया, जब आंतरिक जांच में पता चला कि CI वेंकटरमना ने शायद चौदेश्वरी के माता-पिता से रिश्वत ली थी और उन्हें बचाने की कोशिश की थी. पुलिस अब बैंक रिकॉर्ड और परिवार द्वारा की गई बड़ी नकद निकासी की जांच कर रही है. 

एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पालनाडु के SP कृष्णा राव ने रविवार को आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया और कहा कि इस अपराध या इसे छिपाने की कोशिश में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.  पुलिस ने बताया कि निलंबित अधिकारी पर अब साज़िश रचने, रिश्वत लेने और सबूत मिटाने के आरोप में आपराधिक मामले दर्ज किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- मुंबई: महिला टॉयलेट के अंदर से सालभर से चल रहा था कैफे, बिक रहा था सैंडविच और चिकन रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palnadu Honour Killing, Palnadu News, Murder In Love Marriage, Andhra Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com