विज्ञापन

Telangana: प्यार में ठुकराने के बाद सनकी आशिक ने युवती को मार डाला, गले और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ किए वार

पुलिस के मुताबिक वैष्णवी पोलेपल्ली SEZ स्थित SVKM कॉलेज में रिसेप्शनिस्ट थी. ड्यूटी खत्म कर शाम 4:30-5 बजे वह घर के पास पहुंची थी, तभी हमलावर ने उसे रोककर गले और पेट पर चाकू से कई वार कर दिए.

Telangana: प्यार में ठुकराने के बाद सनकी आशिक ने युवती को मार डाला, गले और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ किए वार
वैष्णवी की हत्या करने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने भी पकड़कर जमकर पीटा.

Telangana News: तेलंगाना के महबूबनगर जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने युवती को ताबड़तोड़ चाकू घोंपकर मार डाला. जडचेरला कस्बे के निम्मा बावी गद्दी इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में गुस्सा है और उन्होंने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि प्यार में ठुकराए जाने के बाद सनकी आशिक ने यह कदम उठाया. पीड़िता की पहचान वैष्णवी (25) के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, वैष्णवी पोलेपल्ली SEZ स्थित SVKM कॉलेज से रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी, जहां से वह ड्यूटी खत्म करके शाम 4:30 बजे से 5:00 बजे के बीच अपने घर के पास पहुंची थी. आरोप है कि हमलावर ने उसके घर के पास उसे रोका और अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके गले और पेट में गंभीर चोटें आईं.

लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, हालत गंभीर

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी उसपर चाकू से कई वार कर चुका था. स्थानीय लोगों ने आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. पुलिस ने बताया कि भीड़ के हमले में संदिग्ध को गंभीर चोटें आई हैं और उसे पुलिस सुरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही

जडचेरला के CI बी. करुणाकर ने बताया कि जांचकर्ता अभी भी हमले के पीछे के सही मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था. उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि स्थानीय लोगों के पीटने के बाद उसकी हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है.

परिवार बोला- आरोपी कर रहा था परेशान

आरोपी ने हमला इतनी क्रूरता से किया कि लोग सन्न रह गए. शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया है. पीड़िता के परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से प्यार के नाम पर वैष्णवी को परेशान कर रहा था.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस मामले में पुलिस जांच चल रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उनके बीच पहले से कोई जान-पहचान थी या कोई अन्य विवाद था और उसे ही क्यों निशाना बनाया गया. पुलिस अब इन आरोपों की जांच कर रही है, साथ ही CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों की भी पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें- त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के दो कोच में लगी आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित; जलकर खाक हुआ थर्ड AC

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jilted Lover, Mahabubnagar News, Mahabubnagar Girl Murder, Stab Girl To Death, Lover Murder Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com