प्रतीकात्मक फोटो.
- पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
- केरल के त्रिशूर की है यह घटना
- हत्या के बाद से पति फरार है
त्रिशूर (केरल):
केरल के त्रिशूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 29 वर्षीय दलित महिला को उसके पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. दिल दहलाने वाली यह घटना सरेआम हुई. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हो सकता है कि पति ने यह अपराध महिला द्वारा तलाक मांगने पर किया हो. हत्या के बाद से वह फरार है.
यह भी पढ़ें : शादी के 5 महीने बाद ही दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाया, मिली उम्रकैद
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, जीतू नाम की महिला सरकार की गरीबी उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम 'कुडुम्बश्री' की बैठक में शामिल होने अपने पिता के साथ आई थी. वहां पहुंचे उसके पति विराज ने अचानक उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया. जीतू के पिता जनार्द्धन ने एक टीवी चैनल से कहा, 'पंचायत सदस्य और कुडम्बश्री कार्यकर्ता भी घटना के वक्त बैठक में मौजूद थे लेकिन किसी ने मदद नहीं की. महिला को जलाए जाने के दौरान सभी मूकदर्शक बने रहे.'
VIDEO : पति पर पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप
उसके पिता ने उसे बचाने की कोशिश की और उसे अस्पताल ले गए. वह भी बचाने के दौरान झुलस गए. पुलिस ने कहा कि अक्सर झगड़ा होने की वजह से दंपति कुछ समय पहले अलग हो गए थे. दंपति की कोई संतान नहीं है. इनके तलाक की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी. पुलिस को संदेह है कि विराज मुंबई में हो सकता है. पुलिस ने कहा कि छह साल पहले दंपति की शादी हुई थी, लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं है. उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है. आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं.
(इनपुट : एजेंसी से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kerala, Man Sets Ablaze Wife