नदी में तैरता मिला मेसी के प्रशंसक एलेक्स का शव. (फाइल फोटो)
कोट्टायम (केरल):
क्रोएशिया द्वारा अर्जेटीना को मात देने के बाद से लापता 30 वर्षीय लियोनेल मेसी के एक प्रशंसक का शव दो दिनों बाद केरल के कोट्टायम शहर के पास मीनाचिल नदी में तैरता हुआ पाया गया. पुलिस के मुताबिक, रविवार को नदी में स्नान करने गए लोगों के एक समूह को बीनू एलेक्स का शव दिखा. एलेक्स के संबंधियों ने शव की पहचान की.
यह भी पढ़ें : बिल्कुल फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी जैसा लुक, इस ईरानी छात्र के साथ सेल्फी खिंचवाते हैं लोग..
एलेक्स का शव अरुमानूर स्थित उसके घर से नदी में बहकर कोई 30 किमी दूर पहुंच गया. एलेक्स मेसी का जबर्दस्त प्रशंसक था. क्रोएशिया द्वारा 21 जून को अर्जेटीना को 0-3 से मात दिए जाने के बाद वह परेशान हो गया था.
यह भी पढ़ें : फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी से मिलकर खुशी से फूला नहीं समा रहा अफगानिस्तान का उनका नन्हा प्रशंसक मुर्तजा..
उसे आखिरी बार उसकी मां ने टीवी पर मैच देखते हुए देखा था. उन्होंने उसे सो जाने को कहा, क्योंकि उसे अगले दिन काम पर जाना था. लेकिन, शुक्रवार को उसकी मां ने रसोई का दरवाजा खुला पाया और एलेक्स लापता था. उसके घर से बरामद एक सुसाइड नोट में एलेक्स ने लिखा था, 'मुझे इस दुनिया में कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं मौत को गले लगाने जा रहा हूं और इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lionel Messi, Argentina Football Fan