आयकर विभाग के अधिकारियों और सीआरपीएफ कर्मियों ने कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री सी एस पुट्टाराजू और उनके एक संबंधी के आवास पर गुरुवार तड़के छापेमारी की. जनता दल सेक्यूलर के नेता पुट्टाराजू ने एक निजी समाचार चैनल को बताया कि आयकर विभाग की तीन टीमों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों ने मांड्या में उनके चिन्नाकुरली आवास और उनके एक रिश्तेदार के मैसूर स्थित आवास पर छापे मारे.
Karnataka: Income-Tax raids are underway at residence of JD(S) leader & Karnataka Minor Irrigation Minister CS Puttaraju in Mandya pic.twitter.com/BrEX9LBnOa
— ANI (@ANI) March 28, 2019
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने एक दिन पहले ही राज्य में कांग्रेस और जद (एस) के पदाधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की आशंका जताई थी. पुट्टाराजू ने चैनल को बताया कि ‘‘आयकर विभाग के अधिकारियों और सीआरपीएफ के आठ जवानों की एक टीम ने मांड्या में मेरे चिन्नाकुरली आवास और मैसूर में मेरे'' एक रिश्तेदार के आवास पर छापेमारी की. मंत्री ने कहा कि वह छापेमारी से डरे हुए नहीं है बल्कि इस कार्रवाई ने उनमें आत्मविश्वास पैदा किया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं