विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

हमारे बीच कोई मतभेद नहीं...डीके शिवकुमार संग ब्रेकफास्ट के बाद सिद्धारमैया, जानें हर एक बात

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान चल रही है. इससे पहले साल 2020 में राजस्थान की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में भी ऐसा ही राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था.

हमारे बीच कोई मतभेद नहीं...डीके शिवकुमार संग ब्रेकफास्ट के बाद सिद्धारमैया, जानें हर एक बात
  • सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष के बीच ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई
  • बैठक में दोनों नेताओं ने साथ में नाश्ता किया, जिससे पार्टी में सब ठीक होने का संदेश गया
  • सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं
बेंगलुरु:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच राज्य में पावर गेम की लड़ाई चल रही है. इस बीच पार्टी आलाकमान की दखलअंदाजी के बाद दोनों दिग्गज ब्रेकफास्ट टेबल पर एक-दूजे के साथ दिखें, जहां दोनों साथ में नाश्ता करते नजर आए. लेकिन यह सिर्फ एक साधारण ब्रेकफास्ट नहीं था. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात का एजेंडा सत्ता है. ऐसा माना जा रहा है कि मार्च-अप्रैल 2026 तक मुख्यमंत्री पद का जिम्मा सिद्धारमैया से शिवकुमार को सौंपने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है. हालांकि ब्रेकफास्ट साथ करने के बाद दोनों दिग्गज नेताओं ने एक साथ प्रेस कांफ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी.

Siddaramaiah and Dk Shivakumar Breakfast Meeting-:

हम अपनी पार्टी हाईकमान को मानते हैं...डीके शिवकुमार

CM सिद्धारमैया के साथ ब्रेकफ़ास्ट मीटिंग के बाद, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा, "जहां तक ​​लीडरशिप के मामले की बात है, हम अपनी पार्टी हाईकमान को मानते हैं. वे जो भी कहते हैं, वह हमारा फ़ैसला है. हम पार्टी के वफ़ादार सिपाही रहे हैं. हम जानते हैं कि हमारे देश में पार्टी मुश्किल दौर से गुज़र रही है. लेकिन हमें भरोसा है कि कर्नाटक एक बड़ी भूमिका निभाएगा, हम 2028 में सरकार दोहराएंगे, और मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल के नेतृत्व में 2029 में भी आगे बढ़ेंगे..."

"हमने मिलकर काम किया है कर्नाटक के लोगों ने हमें भारी बहुमत दिया है. कर्नाटक के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करना हमारी ज़िम्मेदारी है... आज, हमने 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी स्ट्रैटेजी और विपक्ष से कैसे निपटना है, इस पर चर्चा की. वे कई मुद्दे उठाने की कोशिश कर सकते हैं. हम जवाब देने के लिए तैयार हैं..."

मैं सीएम के साथ हूं...सिद्धारमैया संग ब्रेकफास्ट के बाद डीके शिवकुमार

CM सिद्धारमैया के साथ ब्रेकफ़ास्ट मीटिंग के बाद, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा, "आप सभी के सपोर्ट से हम कांग्रेस सरकार लाए हैं और हम अपने वादे के मुताबिक काम कर रहे हैं. राज्य के लोग अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं. हमें उनकी इच्छाएं पूरी करनी हैं, हम उस दिशा में काम कर रहे हैं... हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसे मानेंगे, और कोई ग्रुप नहीं है. अभी भी हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं. CM ने जो भी कहा, मैं CM के साथ हूं. हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं..."

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी और जेडीएस झूठे आरोप लगाने की आदत

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते की बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा,
"बीजेपी और जेडीएस झूठे आरोप लगाने की आदत रखते हैं. वे अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, उनके पास सिर्फ 60 विधायक हैं और जेडीएस के पास 18. वे हमारी संख्या का मुकाबला नहीं कर सकते. हमारे पास 140 विधायक हैं. यह एक बेकार कोशिश है. हम उनके झूठे आरोपों का सामना करेंगे.

सिद्धारमैया ने क्या कुछ कहा

  1. सीएम ने कहा कि हम दोनों ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह काम किया था, उसी तरह हम 2028 के चुनाव में भी जाना चाहते हैं. हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. आज तक कोई मतभेद नहीं था और आगे भी नहीं होगा
  2. सर्दियों का सत्र आने वाला है, हमें विपक्ष का सामना करना होगा. झूठ फैलाना बीजेपी और जेडीएस की समस्या है. हम उनका सामना करेंगे, इसके लिए हमने रणनीति बना ली है.
  3. बीजेपी अविश्वास प्रस्ताव की बात करती है,यह असंभव है. हमारे पास बहुमत है और उनके पास संख्या कम है, भले ही दोनों मिल जाएं

प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार के साथ मुलाकात के बाद सीएम सिद्धारमैया प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि हमने साथ में नाश्ता किया लेकिन बात नहीं हुई. ब्रेकफास्ट अच्छा था. मैंने और डीके ने तय किया कि हम यहां अपने घर में बस ब्रेकफास्ट करेंगे. केसी वेणुगोपाल ने हमें साथ में ब्रेकफास्ट करने को कहा. पिछले एक महीने से कुछ कन्फ्यूजन था, हम दोनों बस बैठकर बात करते हैं. हमारा मकसद कॉर्पोरेशन, ग्राम पंचायत है और 2028 का चुनाव ज़रूरी है. हम चाहते हैं कि 2028 में फिर से हमारी सरकार बने

Latest and Breaking News on NDTV

CM सिद्धारमैया ने पोस्ट की डीके शिवकुमार से मुलाकात की फोटोज

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने X पर पोस्ट किया, "मैंने डीके शिवकुमार के साथ ब्रेकफास्ट किया." वहीं डीके शिवकुमार ने एक और इशारा देने वाला पोस्ट लिखा, "आज सुबह ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए कावेरी रेजिडेंस में चीफ मिनिस्टर सिद्धारमैया से मिला. कर्नाटक की प्रायोरिटीज़ और आगे के रास्ते पर एक अच्छी बातचीत हुई."

सब ठीक है' का संदेश देने वाली तस्वीर

मीटिंग की एक तस्वीर सामने आई जिसमें दोनों नेता उपमा, इडली और केसरी बाथ का आनंद लेते दिखे. यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और इसे "सब ठीक है" का संदेश देने की कोशिश माना जा रहा है. कांग्रेस चाहती है कि सत्ता परिवर्तन बिना किसी सार्वजनिक विवाद के हो, क्योंकि कर्नाटक पार्टी के लिए अहम राज्य है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ब्रेकफास्ट टेबल पर आमने-सामने, क्या कर्नाटक कांग्रेस की खींचतान होगी खत्म?

क्या है 'कंप्रोमाइज फॉर्मूला'?

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच जो समझौता हो रहा है, उसे "शिवकुमार-सिद्धारमैया फॉर्मूला" कहा जा रहा है. इस फॉर्मूले के तहत शिवकुमार को सत्ता हस्तांतरण का आश्वासन मिलेगा. उनके समर्थकों को कैबिनेट में ज्यादा जगह दी जाएगी. शिवकुमार राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे. फिलहाल वह उपमुख्यमंत्री पद पर रहेंगे ताकि पार्टी में स्थिरता बनी रहे.

क्यों मान रहे हैं शिवकुमार?

सूत्रों का कहना है कि शिवकुमार के पास फिलहाल मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है. ऐसे में यह समझौता उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प है. अचानक सिद्धारमैया को हटाना कांग्रेस के लिए जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि वह लंबे समय से पार्टी के बड़े नेता रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com