भाजपा नेता केजी बोपैया ने कहा है कि उनकी पार्टी दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर ‘हज भवन’ का नाम रखना चाहती है.
- कर्नाटक में हज हाउस के नाम पर सियासत
- भाजपा टीपू सुल्तान का नाम हटाने के पक्ष में
- कहा- पार्टी डॉ. कलाम के नाम पर हाउस का नाम रखना चाहती है
बेंगलुरू:
कर्नाटक में अब 'हज भवन' को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भाजपा मैसूर के 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान के नाम पर रखे गए ‘हज भवन’ का नाम बदलने के पक्ष में है. नाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा नेता केजी बोपैया ने कहा है कि उनकी पार्टी दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर ‘हज भवन’ का नाम रखना चाहती है. उन्होंने कहा कि,‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा सहित हमारी पार्टी के तमाम नेता चाहते हैं कि हज भवन का नाम टीपू सुल्तान की बजाए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलामजी के नाम पर रखा जाना चाहिए’. हालांकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बोपैया को इस बात का भी डर है कि अगर कर्नाटक सरकार टीपू सुल्तान के नाम पर रखे गए हज भवन का नाम बदलती है तो प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है.
यह भी पढ़ें : यूपी हज समिति कार्यालय की चाहरदीवारी पर फिर से की गई पुताई, भगवा रंग को लेकर हुआ था विवाद
आपको बता दें कि 'हज भवन' का नाम बदलने को लेकर कर्नाटक में काफी समय से विवाद जारी है. कई लोग नाम बदलने के पक्ष में हैं, तो कुछ लोगों का मानना है कि नाम बदलने के बाद राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है. कानून व्यवस्था भी चरमरा सकती है. तमाम विवादों के बीच अब भाजपा नेता केजी बोपैया का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले दिनों कर्नाटक में भाजपा सरकार बनने के बाद केजी बोपैया को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था. हालांकि फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था. अब राज्य में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है. (इनपुट-भाषा)
यह भी पढ़ें : कर्नाटक के प्रोटेम स्पीकर केजी बोपैया का विवादों से रहा है नाता, जानिये 10 अहम बातें
VIDEO:यूपी में हज हाउस की चाहरदीवारी की अब हल्के पीले रंग से की गई पुताई

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karnataka, Karnataka News