विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2025

कर्नाटक : हावेरी में पलटी यात्रियों से भरी बस, 2 बच्चों की मौत, 6 यात्री गंभीर रूप से घायल

बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई. हादसे में छह यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि 29 अन्य यात्री बाल-बाल बच गए.

कर्नाटक : हावेरी में पलटी यात्रियों से भरी बस, 2 बच्चों की मौत, 6 यात्री गंभीर रूप से घायल
  • महाराष्ट्र के सांगली से तमिलनाडु जा रही प्राइवेट बस हावेरी जिले के नेशनल हाईवे पर पलट गई
  • बस के पलटने से 11 साल की बच्ची और 15 साल के लड़के की मौत हो गई
  • हादसे के समय बस में कुल 36 यात्री सवार थे, जिनमें से छह गंभीर रूप से घायल हुए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

महाराष्ट्र के सांगली से तमिलनाडु जा रही एक प्राइवेट बस के हावेरी जिले में नेशनल हाईवे 48 पर मोटेबेन्नूर के पास पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 11 साल की बच्ची अर्नवी और 15 साल के यश की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 36 यात्री सवार थे. पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बस ड्राइवर ने सामने आई एक कार को बचाने के लिए अचानक तेजी से ब्रेक लगाए.

बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई

इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई. हादसे में छह यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि 29 अन्य यात्री बाल-बाल बच गए. घायलों को तुरंत हावेरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. हावेरी की पुलिस अधीक्षक यशोदा वंतगोडी ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं ने बचाव कार्य किया.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज किए गए हैं और हादसे के कारणों की जांच कर रही है और ड्राइवर की लापरवाही सहित अन्य पहलुओं पर गौर किया जा रहा है. इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर वाहनों की सुरक्षा और ड्राइविंग सावधानियों पर सवाल खड़े किए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com