विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

तमिलनाडु : मदुरै जिले में जल्लीकट्टू के दौरान एक युवक की मौत

डिंडीगुल जिले के रहने वाले कालीमुथू सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था. वह पशु मालिकों द्वारा बनाए गए सांड संग्रह केंद्र के नजदीक खड़ा था, जहां उस पर सांड ने हमला कर दिया.

तमिलनाडु : मदुरै जिले में जल्लीकट्टू के दौरान एक युवक की मौत
फाइल फोटो
चेन्नई: तमिलनाडु के मदुरै जिले में सांड को काबू करने के पारंपरिक खेल 'जल्लीकट्टू' को देखने आए एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. डिंडीगुल जिले के रहने वाले कालीमुथू सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था. वह पशु मालिकों द्वारा बनाए गए सांड संग्रह केंद्र के नजदीक खड़ा था, जहां उस पर सांड ने हमला कर दिया. यहां से 500 किलोमीटर दूर मदुरै के पलामेदु में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 25 अन्य घायल हो गए. जल्लीकट्टू तमिलनाडु में पोंगल महोत्सव का हिस्सा है.

पलामेदु में सुबह शुरू हुए इस समारोह में करीब 455 सांडों ने भाग लिया. खेल के नियमों के तहत यदि एक निश्चित समय तक कोई शख्स जानवर के कूबड़ पर लटका रहता है तो उस बुल टैमर को पुरस्कार दिया जाता है. मदुरै के अलंगनल्लूर में मंगलवार को आयोजित होने वाले जल्लीकट्टू में मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी के शामिल होने की संभावना है, जहां वह विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com