विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2017

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी ने की इच्छा मृत्यु की मांग, बताई ये वजह

राजीव गांधी हत्या मामले के दोषियों में शामिल एक श्रीलंकाई नागरिक रॉबर्ट पायस ने मुख्यमंत्री पलानीस्वामी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु देने की मांग की है.

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी ने की इच्छा मृत्यु की मांग, बताई ये वजह
राजीव गांधी की फाइल तस्वीर
  • श्रीलंकाई नागरिक रॉबर्ट पायस राजीव हत्याकांड के दोषियों में से एक है
  • उसने सरकार को लिखा- जब रिहाई की संभावना नहीं, तो जिंदा रहने का मतलब क्या
  • 11 जून को उसे जेल में कैद रहते हुए 26 साल हो गए हैं
चेन्नई: राजीव गांधी हत्या मामले के दोषियों में शामिल एक श्रीलंकाई नागरिक रॉबर्ट पायस ने तमिलनाडु सरकार को चिट्ठी लिखकर इच्छा मृत्यु देने की मांग की है. मुख्यमंत्री पलानीस्वामी को लिखे भावुक पत्र में उसने कहा कि उसे दया के आधार पर मृत्यु दी जानी चाहिए और उसके शव को उसके परिवार को सौंप दिया जाना चाहिए.

जेल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पायस ने पुझल जेल प्रशासन के जरिए सरकार से याचिका की है. पायस ने कहा, हमें नहीं पता कि हमारी रिहाई पर रोक क्यों लगाई गई है. पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने इन दोषियों की रिहाई की पहल की थी.

पायस ने कहा, 'मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि जब रिहाई की कोई संभावना ही नहीं है, तो जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है.' उसने कहा कि जेल की लंबी सजा से ना केवल उसे सजा मिली है, बल्कि उसके परिवार को भी सजा मिली है. उसने कहा कि इस साल 11 जून को उसे जेल में कैद रहते हुए 26 साल हो गए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajiv Gandhi Assassination, Robert Payas, Mercy Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com