विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2018

कर्नाटक : बाढ़ प्रभावित कोडागू दौरे पर गईं निर्मला सीतारमण ने मंत्री पर निकाला गुस्सा

कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कोडागू जिले के दौरे के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और कर्नाटक के मंत्री सा. रा. महेश के बीच यात्रा कार्यक्रम पर बहस हो गयी.

कर्नाटक : बाढ़ प्रभावित कोडागू दौरे पर गईं निर्मला सीतारमण ने मंत्री पर निकाला गुस्सा
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
  • निर्मला सीतारमण ने मंत्री पर निकाला गुस्सा
  • कर्नाटक के कोडागू दौरे पर गई थीं रक्षा मंत्री
  • इस दौरे के दौरान कर्नाटक के मंत्री महेश से उनकी बहस हो गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेडिकेरी (कर्नाटक): कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कोडागू जिले के दौरे के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और कर्नाटक के मंत्री सा. रा. महेश के बीच यात्रा कार्यक्रम पर बहस हो गयी. जिला आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों और मीडिया की मौजूदगी में यह सारा घटनाक्रम हुआ. सीतारमण प्रभावित लोगों के समूह से बात कर रहीं थीं, उसी दौरान जिला प्रभारी मंत्री महेश ने उनसे कहा कि समीक्षा बैठक के लिए अधिकारी उनका इंतजार कर रहे हैं और उन सबको पुनर्वास कार्य के लिए जाना है.    

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने शेयर किया बाढ़ राहत का वीडियो, बोले- 'यही है भारत'

उन्होंने कहा कि वह पहले अधिकारियों से बात कर लें, जिसपर सीतारमण राजी भी हो गयीं. सीतारमण ने कहा, ‘‘मैंने प्रभारी मंत्री का अनुसरण किया. यहां केंद्रीय मंत्री, प्रभारी मंत्री का अनुसरण कर रहे हैं. अदभुत! आपके पास मेरे लिए मिनट-मिनट का लिस्ट है. मैं आपके कार्यक्रम के हिसाब से काम कर रही हूं.’’ इसके बाद सीतारमण ने जानना चाहा कि कितने अधिकारी पुनर्वास कार्य में लगे हुए हैं और उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि कामकाज बाधित हो.    

VIDEO : कर्नाटक में भी बाढ़ से तबाही
बाद में महेश ने कहा कि कोडागू के लिए केंद्र से कोष की मांग के कारण सीतारमण ने यह टिप्पणी की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com