विज्ञापन
This Article is From May 31, 2018

चेंगन्नुर चुनाव परिणाम :केरल की सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के उम्मीदवार साजी चेरियन ने कांग्रेस को हराया

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार चेरियन को 67,303 मत मिलें जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवार डी विजयकुमार 46,347 मत ही हासिल कर पाए.

चेंगन्नुर चुनाव परिणाम :केरल की सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के उम्मीदवार साजी चेरियन ने कांग्रेस को हराया
चेंगन्नुर चुनाव परिणाम : लेफ्ट गठबंधन की जीत
नई दिल्ली: केरल की सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के उम्मीदवार साजी चेरियन ने चेंगन्नुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी को 20,956 मतों के भारी अंतर से मात दी है. 

LIVE: कैराना लोकसभा सीट पर RLD जीत के करीबी, कर्नाटक- केरल में कांग्रेस, जोकीहाट में RJD और नूरपुर में SP जीती

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार चेरियन को 67,303 मत मिलें जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवार डी विजयकुमार 46,347 मत ही हासिल कर पाए. वहीं भाजपा उम्मीदवार एस श्रीधरन पिल्लै 35,270 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.




जनवरी में माकपा विधायक केके रामचंद्रन नायर के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chengannur By Election Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com