विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2018

कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र का टिकट कटा, बीजेपी ने वरूणा से बसवाराजू को बनाया उम्‍मीदवार

आपको बता दें कि वरुणा सीट को लेकर बीजेपी में घमासान मचा हुआ है. इस सीट के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र दावा ठोंक रहे हैं. 

कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र का टिकट कटा, बीजेपी ने वरूणा से बसवाराजू को बनाया उम्‍मीदवार
विजयेंद्र के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया है.
बेंगलुरु: कर्नाटक में वरुणा सीट को लेकर बीजेपी में मचा घमासान आखिरकार खत्‍म हो गया है. बीजेपी ने यहां से येदियुरप्‍पा के बेटे विजयेंद्र का टिकट काट दिया है और उनकी जगह स्थानीय कार्यकर्ता वसवराजू को टिकट दिया है. बदामी से सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ श्रीरामुलु चुनाव लड़ेंगे. 

पूर्व पीएम देवगौड़ा ने कहा, भाजपा राज में कर्नाटक था बदहाल

आपको बता दें कि वरुणा सीट को लेकर बीजेपी में घमासान मचा हुआ था. इस सीट के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र दावा ठोंक रहे थें. वह सिद्धारमैया के बेटे के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ना चाहते थे. हालांकि बीएस येदियुरप्पा ने ऐलान किया है कि विजयेंद्र चुनाव नहीं लड़ेंगे. लेकिन उनका बयान आते ही कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर अपनी नाराज़गी जताई. 

येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र वरुणा सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव, BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा

विजयेंद्र के समर्थकों ने टिकट के लिए बीजेपी को मंगलवार सुबह तक का अल्टीमेटम दिया था और बीजेपी छोड़कर जेडीएस में जाने की धमकी दी थी. उनका कहना है कि विजयेंद्र काफ़ी समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं लेकिन अंतिम समय में उनका पत्ता साफ़ कर दिया गया.

वीडियो : वरूणा सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com