विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

अभिनेता कमल हासन ने राजनीतिक में आने का एक बार फिर दिया संकेत

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने कहा, ‘मैं देख सकता हूं कि युवा शक्ति समन्वित होने का इंतजार कर रही है.’

अभिनेता कमल हासन ने राजनीतिक में आने का एक बार फिर दिया संकेत
अभिनेता कमल हासन (फाइल फोटो)
चेन्नई: दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने राजनीति में आने का एक बार फिर संकेत देते हुए कहा कि युवाओं के साथ संपर्क में रहने के लिए अगले महीने वह अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘संपर्क की रणनीति’ आजमाएंगे. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने कहा, ‘मैं देख सकता हूं कि युवा शक्ति समन्वित होने का इंतजार कर रही है.’ उन्होंने कहा कि कई कमियां उजागर हुई हैं और ‘लूट’ मची हुई है और अब वक्त आ गया है कि इनका निदान किया जाए. अभिनेता ने ये बातें तमिल पत्रिका ‘आनंद विकटन’ की अपनी साप्ताहिक श्रृंखला के इस सप्ताह के अंक में ‘तैयार रहें...सबकुछ सात नवंबर को बताऊंगा’ शीर्षक से लिखे अपने लेख में लिखी हैं. सात नवंबर को अभिनेता का जन्मदिन है.

यह भी पढ़ें : रजनीकांत ने कसा कमल हासन पर तंज, बोले- राजनीति के लिए प्रसिद्धि-पैसा काफी नहीं

अभिनेता की यह टिप्पणी राजनीतिक गलियारे में चल रही उन अफवाहों के बीच आई है जिनके अनुसार सात नवंबर के दिन वह संभवत: अपने राजनीति में प्रवेश करने की ठोस घोषणा कर सकते हैं.

VIDEO : क्या पक रही है खिचड़ी : चेन्नई में मिले केजरीवाल और कमल हासन​


उन्होंने लिखा, ‘मैं देख सकता हूं कि युवा शक्ति इंतजार कर रही है. यह आवश्यक हो गया है और मेरा कर्तव्य भी है कि मैं उनके साथ समन्वय स्थापित करूं. मैं इस पर काम करने जा रहा हूं और सात नवंबर को मैं उनके साथ संपर्क करने के संबंध में घोषणा करने वाला हूं.’


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actor Kamal Haasan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com