विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2016

प्रियंका चोपड़ा ने 'फ्लॉन्ट मैग्जीन' के लिए किया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने 'फ्लॉन्ट मैग्जीन' के लिए किया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फ्लॉन्ट मैग्जीन के कवर के लिए फोटोशूट करवाया है। प्रियंका ने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लिखा, 'क्या देख रहे हो? फ्लॉन्ट मैग्जीन का पहला लुक। नया इशु जल्द ही।'
फ्लॉन्ट मैग्जीन ने भी प्रियंका की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
 


प्रियंका ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वे खलनायिका का किरदार निभा रही हैं। इस रोल को लेकर प्रियंका काफी उत्साहित हैं। वे मानती हैं कि 'खलनायक बनने में एक अलग आज़ादी है क्योंकि असल जिंदगी में क्या हम इतने बुरे हो सकते हैं?'
 

मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका की आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' 1990 के एक लोकप्रिय टेलीविजन शो पर आधारित है। इसमें प्रियंका को विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में देखा जाएगा। प्रियंका वर्तमान में अमेरिकी टेलीविजन शो 'क्वांटिको' के दूसरे संस्करण की शूटिंग में व्यस्त हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रियंका चोपड़ा, फ्लॉन्ट मैग्जीन, फोटोशूट, Priyanka Chopra, Flaunt Magazine, Photoshoot