Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड में यूपी पुलिस और प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है. मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद अब उसके घर पर 'योगी के बुलडोजर' की तैयारी शुरू हो चुकी है. गाजियाबाद जिला प्रशासन ने असद के पिता नवाब के नाम पर दर्ज घर को अवैध बताते हुए 15 दिन के अंदर खाली करने का नोटिस चिपका दिया है. प्रशासन का साफ कहना है कि तय समय में घर खाली नहीं हुआ तो इसे जमींदोज कर दिया जाएगा.