विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2022

5 प्वाइंट न्यूज : 477 करोड़ रुपए में तैयार हुआ है 'कर्तव्य पथ', जानें- पांच अहम बातें

5 प्वाइंट न्यूज : 477 करोड़ रुपए में तैयार हुआ है 'कर्तव्य पथ', जानें- पांच अहम बातें
विजय चौक से इंडिया गेट तक इस पूरे मार्ग के पुनर्विकास का काम शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी लिमिटेड ने किया है.
नई दिल्ली:
  1. ‘कर्तव्य पथ' राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का मार्ग है. इस सड़क के दोनों तरफ लॉन और हरियाली के साथ ही पैदल चलने वालों के लिये लाल ग्रेनाइट पत्थरों से बना पैदल पथ इसकी भव्यता को और बढ़ा देता है. 
  2. कर्तव्य पथ बेहतर सार्वजनिक स्थानों और सुविधाओं को प्रदर्शित करेगा, जिसमें पैदल रास्ते के साथ साथ लॉन, हरे-भरे स्थान, नवीनीकृत नहरें, मार्गों के पास लगे बेहतर बोर्ड, नयी सुविधाओं वाले ब्लॉक और बिक्री स्टॉल होंगे.
  3. अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरे इलाके को ‘कर्तव्य पथ' कहा जाएगा.
  4. पुलिसकर्मियों तथा सुरक्षाकर्मियों की बड़ी तादाद में तैनाती की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस मार्ग पर दी गयी सुविधाओं को कोई नुकसान न पहुंचाया जाए और कोई चोरी न हो. करीब 80 सुरक्षाकर्मी इस मार्ग पर तैनात रहेंगे.
  5. विजय चौक से इंडिया गेट तक इस पूरे मार्ग के पुनर्विकास का काम शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी लिमिटेड ने किया है. इस परियोजना के लिए 477 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गयी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartavya Path, India Gate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com